दूसरे दिन अफगानिस्तान 5 विकेट पर 113 रन: इंडिया की पहली पारी 564/8 पर डिक्लेयर, सुथार को 3 विकेट
Published: Updated:
1 min read

भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने दूसरे दिन 3 विकेट लिए। उन्होंने गुरबाज, अब्दुल मलिक और अफसर जजई को आउट किया। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 564/8 पर डिक्लेयर की। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत के पास पहली पारी के आधार पर 451 रन की बढ़त है।
अफगान टीम को फॉलोऑन बचाने के लिए अब 252 रन और चाहिए। भारत के लिए डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने 3 विकेट लिए। उन्होंने गुरबाज, अब्दुल मलिक और अफसर जजई को आउट किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।
गिल-राहुल की सेंचुरी
पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन बनाए। केएल राहुल ने 100 रन की इनिंग खेली। ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान 113/5
दूसरे दिन स्टम्प्स तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए। रहमत शाह 43 रन बनाकर नाबाद हैं। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 20 और सैदिकुल्लाह अतल ने 17 रन बनाए। भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 3 और पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए।
इसी दिन लंच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन पर टीम डिक्लेयर की थी। इसके आधार पर भारतीय टीम ने 451 रन की बढ़त बना रखी है।
34 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 105-4
शाहिदी LBW
हश्मतुल्लाह शाहिदी 20 रन बनाकर LBW आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा की गुड लेंथ बॉल को डिफेंड करने में वह चूक गए। बॉल सीधे पैड पर लगी। अंपायर ने उन्हें आउट दिया।
27 वें ओवर में बॉल बदली गई
बॉल का आकार बिगड़ गया था। वह रिंग टेस्ट में भी पास नहीं हुई। इसके बाद अंपायर ने गेंद बदलने का फैसला किया।
सुथार को दूसरी सफलता
रहमानुल्लाह गुरबाज 12 रन बनाकर आउट हुए। मानव सुथार की बॉल पर साई सुदर्शन ने स्लिप में कैच पकड़ा। सुथार का यह पारी में दूसरा विकेट रहा।
दूसरा विकेट, अतल आउट
अफगानिस्तान ने 40 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने सैदिकुल्लाह अतल को पवेलियन भेजा। अतल बोल्ड हुए।
टी-ब्रेक तक अफगानिस्तान 28/1
अफगानिस्तान टीम ने टी-ब्रेक तक 1 विकेट पर 28 रन बनाए। ओपनर अब्दुल मलिक 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मानव सुथार की बॉल पर मोहम्मद सिराज ने उनका कैच लिया।
अफगानिस्तान की बैटिंग शुरू
पहली पारी में अफगान टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में अब्दुल मलिक और सैदिकुल्लाह अतल ने मोर्चा संभाला है। बॉलिंग में पहला ओवर मोहम्मद सिराज और दूसरा प्रसिद्ध कृष्णा ने किया।
इंडिया की पहली पारी 564/8 पर डिक्लेयर
टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन पर डिक्लेयर हुई। शुभमन गिल और केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई। कप्तान गिल ने 126 और राहुल ने 100 रन की पारी खेली। साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने बराबर 81 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने 52 रन की पारी खेली।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम साफी ने पहली बार टेस्ट की एक पारी में 5+ विकेट लिए। उन्होंने कुल 6 विकेट लिए। हशमतुल्लाह शाहिदी और जियाउर रहमान ने 1-1 विकेट लिया।
टेस्ट में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों के 5 विकेट हॉल
7/97 जियाउर रहमान Vs जिम्बाब्वे, हरारे, 2025
5/79 निजात मसूद Vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2023
5/112* मोहम्मद सलीम साफी vs भारत, मुल्लांपुर, 2026*
121 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 540-6
सिराज बोल्ड
मोहम्मद सिराज 22 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मोहम्मद सलीम साफी की रिवर्स स्विंग होती गेंद को खेलने से चूके और गेंद सीधे स्टंप्स में जा लगी। सलीम साफी का यह पारी में छठा विकेट रहा।
सलीम साफी ने 5 विकेट लिए
मानव सुथार 28 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सलीम साफी की गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजई ने उनका कैच पकड़ा। इसके साथ ही सलीम ने अपने टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल पूरा किया।
113 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 500-6
दूसरा सेशन शुरू
लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी खुद बॉलिंग की शुरुआत करने आए हैं।
लंच ब्रेक
दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत और अफगानिस्तान के बीच बराबरी की टक्कर रही। भारत ने 25 ओवर में 107 रन जोड़े, जबकि अफगानिस्तान ने 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान शुभमन गिल (126 रन), ऋषभ पंत (81 रन) और ध्रुव जुरेल (19 रन) पवेलियन लौटे।
110 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 470-6
पंत आउट
ऋषभ पंत 81 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हश्मतुल्लाह शाहिदी की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई ने उनका कैच पकड़ा। इससे पहले मोहम्मद सलीम साफी ने ध्रुव जुरेल (19 रन) और कप्तान शुभमन गिल (126 रन) को आउट किया था। सलीम अब तक 4 विकेट ले चुके हैं।
102 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 450-5
जुरेल बोल्ड
ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सलीम साफी ने उन्हें बोल्ड किया। इससे पहले साफी ने शुभमन गिल का विकेट लेकर 169 रन की साझेदारी भी तोड़ी थी।
गिल का विकेट गिरा
शुभमन गिल 126 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद सलीम साफी की गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजई ने उनका कैच लिया। गिल ने 177 गेंदों की पारी में 15 चौके और 1 छक्का लगाया।
गिल को जीवनदान मिला
89वें ओवर में शुभमन गिल को बड़ा जीवनदान मिला। अजमतुल्लाह उमरजई की इनस्विंग गेंद उनके पैड पर लगी, लेकिन अफगानिस्तान ने रिव्यू नहीं लिया। बाद में रिप्ले में सामने आया कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी और बॉल ट्रैकिंग में तीन रेड सिग्नल आए। ऐसे में गिल आउट करार दिए जाते।
दूसरे दिन का खेल शुरू
भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 380 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। गिल ने शतक पूरा कर लिया है, जबकि पंत अर्धशतक जड़ चुके हैं।
मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। यह इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह ओवरऑल दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था।
पहले दिन राहुल-गिल की सेंचुरी
मैच के पहले दिन केएल राहुल और शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई। राहुल ने 165 बॉल पर 100 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 81 और यशस्वी जायसवाल ने 24 रन बनाए। पहले दिन अफगान टीम के लिए मोहम्मद सलीम ने 2 और जियाउर रहमान ने 1 विकेट लिया। गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन पर नॉटआउट हैं। यही दोनों दूसरे दिन खेल की शुरुआत करेंगे।
टेस्ट में दोनों प्लेइंग-11
भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
अफगानिस्तान टीम: सैदिकुल्लाह अतल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंगेयालिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।
IND Vs AFG हेड-टू-हेड
इंडिया और अफगानिस्तान के बीच यह दूसरा ही टेस्ट है। दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट जून 2018 को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने पारी और 262 रन से जीता था। इस मैच में 107 रन की पारी खेलने वाले ओपनर शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
मैच की पहली पारी में भारतीय टीम ने 474 रन बनाए थे। इसे बाद अफगानिस्तानी टीम पहली पारी में 109 और दूसरी पारी में 103 रन ही बना सकी थी। अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलना पड़ा था।
दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टेस्ट खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होगा। भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 368 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। शुभमन गिल (103) और ऋषभ पंत (50) नॉटआउट हैं। मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

