अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप: यशस्वी की दूसरी ODI सेंचुरी, रोहित की फिफ्टी; कृष्णा प्लेयर ऑफ द मैच
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीन ODI की सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। सीरीज का तीसरा यानी आखिरी मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार (20 जून) को खेला गया। यह मैच भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 9 विकेट से जीत लिया। यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी और रोहित शर्मा ने फिफ्टी लगाई। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। बतौर कप्तान शुभमन गिल की वनडे सीरीज में पहली जीत है।
मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद टीम ने 219 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 1 विकेट गंवाए 224 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला वनडे 7 विकेट और दूसरा मैच 170 रन से जीता था।
ODI में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज (भारतीयों में)
15 बार - सचिन तेंदुलकर
11 - विराट कोहली
7 - सौरव गांगुली/ युवराज सिंह/ एमएस धोनी
6 - रोहित शर्मा/ शुभमन गिल
सबसे कम पारी में दूसरी ODI सेंचुरी (भारतीयों में)
6 पारी - यशस्वी जायसवाल
7 - शिखर धवन
9 - केदार जाधव
17 - विराट कोहली
18 - शुभमन गिल
गिल प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने 3 मैचों की 2 पारी में 238 रन बनाए। दूसरे वनडे में नाबाद 154 रन बनाए थे। साथ ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने इस तीसरे वनडे में 23 रन देकर 5 विकेट लिए।


टीम इंडिया 224/1, यशस्वी की सेंचुरी
219 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने 170 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 69 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
यह एक विकेट मोहम्मद नबी ने लिया। यशस्वी जायसवाल ने 86 बॉल पर 110 रन की पारी खेली। इसमें 3 सिक्स और 14 चौके लगाए। यह यशस्वी की ODI में दूसरी सेंचुरी है। श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहला विकेट, रोहित आउट
मोहम्मद नबी ने रोहित शर्मा को आउट किया। रोहित ने 69 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

रोहित की 62वीं फिफ्टी
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ODI कॅरियर की 62वीं फिफ्टी लगाई। इस दौरान 2 सिक्स और 5 चौके लगाए। रोहित ने 47 बॉल पर फिफ्टी पूरी की।
यशस्वी की फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने 38 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में एक सिक्स और 7 चौके लगाए। भारतीय टीम ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 113 रन बना दिए हैं। रोहित शर्मा 44 और यशस्वी 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम 50 पार
भारतीय टीम ने 37 बॉल पर फिफ्टी का स्कोर पार किया। फिलहाल, टीम ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 62 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (36) क्रीज पर हैं।
भारतीय बैटिंग शुरू
219 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए भारतीय बैटिंग शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। पहला ओवर अजमत उमरजई ने किया।
अफगानिस्तान 218/10 (44.2 ओवर)
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 36 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 114 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला। उमरजई 56 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए।
फिर शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ 57 रन की पार्टनरशिप की। आखिर में शाहिदी ने 131 बॉल पर 102 रन की पारी खेली। इस दौरान 1 सिक्स और 13 चौके लगाए। नबी ने 21 और जादरान ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को 1-1 सफलता मिली।
शाहिदी की पहली ODI सेंचुरी
अफगानिस्तानी टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 128 बॉल पर सेंचुरी लगाई। यह ODI में उनकी पहली सेंचुरी है। इस दौरान 1 सिक्स और 13 चौके लगाए।
7वां विकेट, राशिद आउट
206 के स्कोर पर अफगान टीम ने 7वां विकेट भी गंवा दिया है। हर्ष दुबे ने राशिद खान को पवेलियन भेजा। राशिद 5 रन ही बना सके।
छठवां विकेट, नबी आउट
198 के स्कोर पर अफगान टीम ने छठवां विकेट भी गंवा दिया है। मोहम्मद नबी 21 रन बनाकर आउट हुए। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने नबी को बोल्ड किया। नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी के बीच 57 रन की पार्टनरशिप हुई।
5वां विकेट, उमरजई फिफ्टी लगाकर आउट
अफगानिस्तान टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने कॅरियर की 9वीं ODI फिफ्टी लगाई। वे 56 बॉल पर 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने शाहिदी के साथ 114 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप की। प्रिंस यादव की बॉल पर कृष्णा ने कैच लिया।
शाहिदी की 23वीं ODI फिफ्टी
4 विकेट के बाद अफगानिस्तान टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह उमरजई के साथ टीम को संभाल लिया है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। साथ ही शाहिदी ने ODI कॅरियर की 23वीं फिफ्टी भी लगाई।
चौथा विकेट, रसूल आउट
36 रन पर अफगान टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया है। दरवेश रसूल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह प्रसिद्ध कृष्णा का चौथा विकेट रहा। इस बार कैच श्रेयस अय्यर ने लिया।
तीसरा विकेट, जादरान आउट
भारतीय टीम को 28 के स्कोर पर तीसरी सफलता मिली। इस बार इब्राहिम जादरान 11 रन बनाकर आउट हुए। संयोग की बात है कि यह विकेट भी कृष्णा ने लिया और कैच रोहित ने।
दूसरा विकेट, रहमत आउट
26 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया। रहमत शाह 15 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। यह विकेट भी प्रसिद्ध कृष्णा को मिला और कैच भी रोहित ने ही लिया।
पहला विकेट, गुरबाज आउट
5 रन के स्कोर पर अफगानिस्तान टीम ने पहला विकेट गंवा दिया है। रहमानुल्लाह गुरबाज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रसिद्ध कृ्ष्णा की बॉल पर स्लिप में रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया।
अफगानिस्तान की बैटिंग शुरू
टॉस जीतकर अफगान टीम पहले बैटिंग करने उतरी है। ओपनिंग में रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने मोर्चा संभाला है। भारतीय टीम के लिए पहला ओवर गुरनूर बरार ने किया, जिसमें 5 रन दिए।
भारतीय प्लेइंग11:
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान की प्लेइंग 11:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक।
इंडिया Vs अफगानिस्तान हेड-टू-हेड
वनडे: 6
भारत जीता: 5
अफगानिस्तान जीता: 0
टाई: 1
दोनों टीम के बीच पहली ODI सीरीज
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 6 ही वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 5 इंडिया ने जीते और एक मैच टाई रहा था। यानी अफगानिस्तान अब तक भारतीय टीम को वनडे में हरा नहीं सकी है।
इन दोनों टीमों के बीच ODI में अब तक कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई। यह पहली ही सीरीज हो रही है, जिसे इंडिया ने जीत लिया है। सीरीज से पहले के चारों ODI वर्ल्ड कप और एशिया कप में ही खेले गए थे।
पिच रिपोर्ट
यह मैच चेपॉक में फ्रैश पिच पर खेला जाएगा। यह एक बैलेंस्ड पिच हो सकती है। हालांकि चेपॉक में हमेशा ही स्पिनर्स को मदद मिलती रही है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों में यहां अच्छी बारिश हुई है। ऐसे में पिच पर थोड़ी नमी हो सकती है। ऐसी पिच पर पहले बॉलिंग करना अच्छा हो सकता है।
बारिश की आशंका 55%
Accuweather के मुताबिक, चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 55% तक है। हवाएं 35 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन ODI की सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मैच खेला जा रहा है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। मैच में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।

