चेन्नई में आज बारिश की आशंका 55%: इंडिया के पास क्लीन स्वीप का मौका; जानें पॉसिबल-11, पिच-वेदर रिपोर्ट, कम्प्लीट मैच प्रीव्यू
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच तीन ODI की सीरीज का आखिरी यानी तीसरा मैच आज (20 जून) ही खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा चुकी है। अब यह आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप का मौका है। टीम इंडिया ने पहला वनडे 7 विकेट और दूसरा मैच 170 रन से जीता था।
इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव हो सकता है। पेसर अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। सीरीज पहले ही इंडिया ने जीत ली है। ऐसे में कप्तान शुभणन गिल इस मैच में नए प्लेयर्स को मौका दे सकते हैं।
पिच रिपोर्ट
यह मैच चेपॉक में फ्रैश पिच पर खेला जाएगा। यह एक बैलेंस्ड पिच हो सकती है। हालांकि चेपॉक में हमेशा ही स्पिनर्स को मदद मिलती रही है। इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों में यहां अच्छी बारिश हुई है। ऐसे में पिच पर थोड़ी नमी हो सकती है। ऐसी पिच पर पहले बॉलिंग करना अच्छा हो सकता है।
बारिश की आशंका 55%
Accuweather के मुताबिक, चेन्नई में आज अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका 55% तक है। हवाएं 35 km/h की रफ्तार से चलने का अनुमान है।
दोनों टीम के बीच पहली ODI सीरीज
भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ 6 ही वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें से 5 इंडिया ने जीते और एक मैच टाई रहा था। यानी अफगानिस्तान अब तक भारतीय टीम को वनडे में हरा नहीं सकी है।
इन दोनों टीमों के बीच ODI में अब तक कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई। यह पहली ही सीरीज हो रही है, जिसे इंडिया ने जीत लिया है। सीरीज से पहले के चारों ODI वर्ल्ड कप और एशिया कप में ही खेले गए थे।
इंडिया Vs अफगानिस्तान हेड-टू-हेड
वनडे: 6
भारत जीता: 5
अफगानिस्तान जीता: 0
टाई: 1
दोनों पॉसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और हर्षित राणा।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सैदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम और जियाउर रहमान।

