IPL खत्म, अब अफगानिस्तान सीरीज की तैयारी: 6 जून से टेस्ट, फिर वनडे सीरीज में दिखेंगे कोहली-रोहित; देखिए शेड्यूल
Published:
2 min read

अगस्त 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल और ओपनर यशस्वी जायसवाल। ये अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलेंगे। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन खत्म हो गया है। रविवार (31 मई) को अहमदाबाद में फाइनल हुआ, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। लीग खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेटर्स नेशनल ड्यूटी की तैयारी में लग गए हैं।
टीम इंडिया को अपने घर में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और 3 वनटे की सीरीज खेलना है। टेस्ट 6 से 10 जून तक मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे 14, 17 और 20 जून को धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे।
ये 6 प्लेयर IPL फाइनल खेले थे
IPL फाइनल खेलने वाले शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर टेस्ट खेलते नजर आएंगे। गिल टेस्ट टीम के कप्तान हैं। जबकि IPL फाइनल जीतने वाले विराट कोहली वनडे सीरीज में खेलेंगे। उनके साथ रोहित शर्मा भी होंगे।
सिलेक्शन कमेटी ने रोहित और हार्दिक पंड्या के सामने फिटनेस साबित करने की शर्त रखी है। इन दोनों को वनडे सीरीज से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा, इसके बाद ही सीरीज में खेल सकेंगे।

भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और हर्ष दुबे।

