इंडिया Vs अफगानिस्तान 1st T20I: BRICS के चलते स्टेडियम के आसपास कई रूट डायवर्ट, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला
Published: Updated:
3 min read

भारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की T20I सीरीज का पहला मुकाबला रविवार (13 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। BRICS समिट को देखते हुए मैच वाले दिन दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक रेस्ट्रिक्शंस, डायवर्जन और पार्किंग रूल्स लागू रहेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मैच वेन्यू के आसपास अननेसेसरी ट्रैवल से बचें। जरूरत पड़ने पर अल्टरनेट रूट का इस्तेमाल करें। मैच देखने आने वाले फैन्स को सिर्फ डेजिग्नेटेड एंट्री, पार्किंग और ऐप-बेस्ड टैक्सी के पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट्स का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
ओपनिंग के लिए संजू Vs वैभव
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I में ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर भी बात हो रही है। टीम में संजू सैमसन, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे ऑप्शंस मौजूद हैं। पूर्व भारतीय प्लेयर अजिंक्य रहाणे का मानना है कि टीम को वर्ल्ड कप में खेलने वाले टॉप-3 को ही मौका देना चाहिए। यानी संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।
रहाणे ने कहा कि संजू ने वर्ल्ड कप में अच्छी परफॉर्मेंस किया था। उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए। वैभव का टाइम जरूर आएगा। उसे अभी अपने गेम में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में कॅरियर के शुरुआती दौर में हैं। उन्हें फ्री होकर खेलने देना चाहिए। जैसे-जैसे वह 1-2 साल खेलेंगे, उनका गेम अपने आप डेवलप होगा।
ये भी पढ़े : WORLD’s बेस्ट बॉलर ही टेस्ट का टॉप बैटर : ये रिकॉर्ड एक भारतीय के नाम; लिस्ट में बाकी चार नाम कौन- इंटरस्टिंग स्टोरी

बुमराह फिट
जसप्रीत बुमराह की वापसी ने भी टीम इंडिया को राहत दी है। शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान बुमराह ने अच्छी इंटेंसिटी के साथ बॉलिंग की। बारिश की वजह से प्रैक्टिस सेशन में देरी हुई थी, लेकिन इसके बाद बुमराह ने नेट्स में बॉलिंग की। उन्होंने वैभव के साथ भी एक सेशन किया।
अफगानिस्तान भी मजबूत T20 टीम
अफगानिस्तान की टीम भी T20 क्रिकेट में मजबूत मानी जाती है। कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद टीम के अहम प्लेयर्स हैं। अफगानिस्तान के कई प्लेयर्स IPL में खेल चुके हैं, इसलिए उन्हें इंडियन कंडीशंस का अच्छा एक्सपीरियंस है। टीम ने 2023 वर्ल्ड कप में दिल्ली में इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर भी किया था।
कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट?
भारत में मैच का TV पर लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।
अफगानिस्तानी टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगयाल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

