दो हफ्ते बाद इंडिया Vs पाकिस्तान मैच: U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 14 साल के वैभव भी शामिल
Published: Updated:
2 min read

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप 2025 भी खेला था।
स्पोर्ट्स डेस्क. दो हफ्ते बाद एक बार फिर क्रिकेट फैन्स को इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। इस बार यह टक्कर अंडर-19 एशिया कप 2025 के तहत होनी है। टूर्नामेंट का आगाज 12 दिसंबर को होगा। इंडिया-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 दिसंबर को खेला जाएगा। यह पूरा टूर्नामेंट दुबई में होगा।
एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। टीम में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।
दो ग्रुप में 8 टीमें होंगी
इस बार अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें होंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। यह इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा 3 क्वालिफायर टीमें होंगी। इसमें ग्रुप-ए में इंडिया-पाकिस्तान के साथ दो क्वालिफायर टीमें होंगी। ग्रुप-बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा एक क्वालिफायर टीम होगी।
ग्रुप A: इंडिया, पाकिस्तान, क्वालिफायर 1, क्वालिफायर 3
ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर 2
एशिया कप के लिए इंडिया की U19 टीम:
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह*, उद्धव मोहन और एरॉन जॉर्ज।
स्टैंडबाय प्लेयर्स: राहुल कुमार, हेमचूडेशन जे, बीके किशोर और आदित्य रावत।
किशन को फिटनेस साबित करनी होगी
किशन कुमार सिंह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इस कारण उनके नाम के आगे स्टार लगा है। किशन को टूर्नामेंट में खेलने के लिए फिटनेस साबित करनी होगी। यदि वे अनफिट रहे तो स्टैंडबाय प्लेयर से रिप्लेस किया जाएगा।

