गंभीर की कोचिंग में इंडिया का सबसे बुरा दौर: पहली बार 13 महीने में दो टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप; क्या है वजह
Published:
3 min read

गौतम गंभीर के पद संभालने के बाद से भारतीय टीम ने घर में 9 टेस्ट खेले, जिसमें से 5 हारे और 4 जीते हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बुरा दौर इस समय देख रही है। यह हाल गौतम गंभीर की कोचिंग में हुआ है। टीम को 13 महीने के अंदर अपने ही घर में 2 टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी है। रिकॉर्ड देखें तो आपको यह समझ आएगा कि गंभीर ने जब से कोच पद संभाला है, तभी से टीम इंडिया का टेस्ट में बुरा दौर शुरू हुआ है।
भारतीय टेस्ट टीम शुरुआत से ही अपने घर में बेहद मजबूत मानी जाती रही है। उसने घर में अब तक 298 टेस्ट खेले, जिसमें से 122 जीते और 60 हारे हैं। 115 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
गौतम गंभीर को दर्शकों ने चिढ़ाया, VIDEO: कहा- कोचिंग छोड़ दो! 2027 वर्ल्ड कप भूल जाओ
साल 2000 में पहली बार क्लीन स्वीप
टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में सिर्फ 3 ही बार घरेलू सीरीज में क्लीन स्वीप से हार झेली है। सबसे पहले फरवरी 2000 में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह टेस्ट में भारतीय टीम की अपने घर में पहली क्लीन स्वीप से हार थी।
इसके बाद अब गंभीर के कोच पद संभालते ही 13 महीने में दो बार क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है। गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 408 रन से हराया था। यह टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की सबसे बड़़ी हार रही। यह आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय टेस्ट टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है।
भारतीय टेस्ट टीम घर में 3 बार क्लीन स्वीप से हारी
0-2 Vs साउथ अफ्रीका, फरवरी 2000
0-3 Vs न्यूजीलैंड, अक्टूबर 2024
0-2 vs साउथ अफ्रीका, नवंबर 2025
सौरव गांगुली की पत्नी पर भद्दे कमेंट्स: बॉडी शेमिंग के बाद डोना ने पुलिस में शिकायत की, सबूत भी दिए
गंभीर की कोचिंग में 9 में से 5 टेस्ट हारे
गंभीर के पद संभालने के बाद से भारतीय टीम ने घर में 9 टेस्ट खेले, जिसमें से 5 हारे और 4 जीते हैं। इस दौरान टीम ने 4 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेलीं, जिसमें से 2 में क्लीन स्वीप से हार झेलनी पड़ी। यह दोनों सीरीज न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ रहीं। जबकि टीम इंडिया ने दो सीरीज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीती हैं।
गंभीर के कोच रहते टेस्ट रिकॉर्ड
टेस्ट: 19
हारे: 10
जीते: 7
ड्रॉ: 2
इंडिया पहली बार 7 में से 5 घरेलू टेस्ट हारी
भारतीय टीम अपने घर में पहली बार 7 में से 5 टेस्ट हारी है। इससे पहले 1969 से 1972 के बीच 6 में से 4 घरेलू टेस्ट हारे थे। इसके अलावा जब से गंभीर ने कोच पद संभाला है, तब से टीम इंडिया ने अब तक 19 टेस्ट खेले, जिसमें से सिर्फ 7 जीते हैं। 10 में हार मिली और दो मुकाबले ड्रॉ रहे।
ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा
गंभीर को देखा गया है कि वे स्पेशलिस्ट पर कम और ऑलराउंडर्स पर ज्यादा भरोसा जताते हैं। कई बार इसको लेकर उनकी आलोचना भी हुई है। गंभीर की कोचिंग में कुलदीप यादव को बैठाकर अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई। इसका खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा।
भारतीय टीम को 2024 टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज में भी गंभीर ने स्पिन फ्रेंडली पिच पर बतौर स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया था। नतीजा क्लीन स्वीप हुआ। इसमें कुलदीप को एक मैच खिलाया था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लिए थे।

