पंड्या-गिल की वापसी: रिंकू और नीतीश बाहर, अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान
Published: Updated:
2 min read

ओपनर शुभमन गिल ने बतौर उपकप्तान ही वापसी की है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही संभाल रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है। यह दोनों चोट से ठीक होकर लौटे हैं। जबकि रिंकू सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर कर दिया गया है।
गिल ने बतौर उपकप्तान ही वापसी की है। टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव ही संभाल रहे हैं। गिल गर्दन की चोट के चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।
9 दिसंबर को होगा पहला टी20
लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच में ही रिलीज कर दिया गया था। उनके अलावा टीम में स्पिनर अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और वॉशिंगटन सुंदर भी हैं।
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज इसी महीने खेली जाएगी। पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा। जबकि सीरीज का आखिरी टी20 मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

