जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम घोषित: संजू बाहर, वैभव बरकरार; रिंकू सिंह की वापसी
Published: Updated:
3 min read

वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा भी टी20 टीम में बरकरार हैं। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ही रहेंगे। बड़ी बात ये है कि विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को स्क्वॉड से बाहर किया गया है। जबकि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बरकरार रखा है। रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है।
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
स्क्वॉड की खास बातें...
- संजू सैमसन नहीं हैं, प्रभसिमरन सिंह को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।
- श्रेयस अय्यर की कप्तानी में फुल स्ट्रेंथ टीम इस सीरीज में उतरेगी।
- रिंकू सिंह की वापसी हुई। शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे की जगह बरकरार है।
- तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को आराम दिया गया।
- स्पिनर रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली है।
- मयंक यादव की वापसी हुई है, जबकि यश ठाकुर और अशोक शर्मा को पहली बार टीम में चुना गया।
नीतीश के रिप्लेसमेंट शिवम दुबे
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेल रही है। इसके बाद दोनों टीम के बीच 3 वनडे की सीरीज होगी। इस सीरीज से पहले नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। सिलेक्शन कमेटी ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शिवम दुबे को चुना है, जो अभी टी20 सीरीज खेल रहे हैं।
इंडिया-जिम्बाब्वे के बीच यह 5वीं सीरीज
टीम इंडिया को जुलाई के आखिर में जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है। दोनों टीमों के बीच 3 मैच की T20 सीरीज खेली जाएगी। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे। दोनो टीमों के बीच आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2024 में खेली गई थी। इसमें 5 मैच की T20 सीरीज खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था।
दोनों टीम के बीच अब तक 4 बाइलेटरल टी20 सीरीज हुईं, जिसमें से इंडिया ने 3 जीती और एक ड्रॉ रही थी। सभी सीरीज जिम्बाब्वे में हुई हैं। इस टीम ने अब तक एक भी बार भारत में बाइलेटरल टी20 सीरीज नहीं खेली। अब दोनों टीम के बीच यह 5वीं टी20 सीरीज होगी।

पिछले मुकाबले में टीम इंडिया भारी
दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में हुई थी। भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया था। उस मैच में भारत ने 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
भारत दौरे पर आएगी जिम्बाब्वे टीम
इस सीरीज के बाद जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 में भारत दौरे पर भी आएगी। 3 वनडे मैच खेले जाएंगे। जिम्बाब्वे की टीम 2002 के बाद पहली बार भारत में कोई बाइलेटरल सीरीज खेलने आएगी।
इंडिया Vs जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
पहला मैच: 23 जुलाई, हरारे
दूसरा मैच: 25 जुलाई, हरारे
तीसरा मैच: 26 जुलाई, हरारे

