गिल की गैरमौजूदगी में राहुल कप्तान: साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए वनडे टीम का ऐलान; रोहित-कोहली टीम में शामिल
Published:
3 min read

रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले लिया है। यह दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज खेल रही है। इसके बाद 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे टीम ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की 35 दिन बाद टीम में वापसी हुई है। शुभगन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे।
टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और ध्रुव जुरेल।

35 दिन बाद रोहित-कोहली की टीम मेंं वापसी
दरअसल, रोहित और कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले लिया है। यह दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं। कोहली-रोहित ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती है। इसके बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज खेलेगी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वनडे मैच ही होने हैं। पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में होगा। इसके बाद बाकी दो वनडे 3 दिसंबर को रायपुर और 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होने हैं।
अफ्रीका ने भी वनडे-टी20 टीम का ऐलान किया
साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। बतौर कप्तान टेम्बा बावुमा की वनडे टीम में वापसी हुई है।
डेविड मिलर की 8 महीने बाद टीम में एंट्री हुई। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी बार मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली थी। मिलर को टी20 टीम में चुना गया है।
तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया 17 महीने बाद टीम में खेलते दिखाई देंगे। उन्हें भी टी20 टीम में चुना गया है। नॉर्किया ने आखिरी बार जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला था। बावुमा और नॉर्किया चोट के कारण टीम से बाहर थे।
साउथ अफ्रीका की वनडे टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, डेवॉल्ड ब्रेविस, रेयान रिकेल्टन, रुबिन हरमन, क्विंटन डिकॉक, मैथ्यू ब्रित्जके, टॉनी डी जॉर्जी, ऑटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, नांद्रे बर्गर, मार्को यानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और प्रेनेलन सुब्रायन।
साउथ अफ्रीका की टी20 टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसन, डोनोवन फरेरा, क्विंटन डिकॉक, कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, एनरिक नॉर्किया, रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, टॉनी डी जॉर्जी और जॉर्ज लिंडे।
साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज:
पहला मैच: 30 नवंबर, रांची
दूसरा मैच: 03 दिसंबर, रायपुर
तीसरा मैच: 06 दिसंबर, विशाखापत्तनम
टी20 सीरीज:
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

