बेशकीमती हैं अक्षर: इरफान पठान बोले- पटेल बेहतरीन ऑलराउंडर, यह लेफ्ट आर्म स्पिनर भारत के लिए मैच विनर
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अच्छी बॉलिंग की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श का अहम विकेट लिया। इसके बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने अक्षर की तारीफ करते हुए उन्हें टीम इंडिया का बेशकीमती प्लेयर बताया।
भारत को ब्रेकथ्रू दिलाया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में अक्षर ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। अक्षर ने उन्हें बोल्ड कर दिया। यह विकेट मैच के 16वें ओवर में आया था। मिचेल मार्श उस समय 41 रन बनाकर खेल रहे थे। अक्षर ने उन्हें आउट कर भारत को एक बड़ा ब्रेकथ्रू दिलाया।
अक्षर एक बेहतरीन ऑलराउंडर
पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा - अक्षर की बॉलिंग पिछले कुछ समय से बेहतर हुई है। बैटिंग में वो हमेशा रन बनाते आए हैं। टीम इंडिया को एक शानदार मल्टी टैलेंटेड प्लेयर मिला है जो टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में और मजबूत बनाएगा।
इंडिया 9 विकेट से जीता
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार (25 अक्टूबर) को खेला गया। यह मैच भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया। हालांकि शुरुआती दोनों मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। सिडनी वनडे में रोहित शर्मा ने सेंचुरी और विराट कोहली ने फिफ्टी लगाई।
रोहित की यह वनडे में 33वीं और इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वीं सेंचुरी है। रोहित ने टेस्ट में 12 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 शतक लगाए हैं। जबकि कोहली की यह वनडे में 75वीं फिफ्टी रही।

