ICC ODI Team Rankings: भारत रैंकिंग में नंबर 1 पर कायम, पाकिस्तान को नुकसान हुआ, देखें टॉप 10 की पोजीशन
Published:
2 min read

ICC द्वारा जारी की ODI रैंकिंग के मुताबिक भारत अभी भी दुनिया की नंबर 1 ODI टीम है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ICC की ताजा वनडे (ODI) टीम रैंकिंग अपडेट में भारत ने अपना नंबर 1 स्थान बरकरार रखा है। हालांकि इस बार भारत की बढ़त पहले से थोड़ी कम हो गई है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया भी टॉप टीमों में शामिल हैं। इसी बीच भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज से पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों की चोट के कारण टीम में शामिल नहीं है।
इंडिया टीम के पहले 119 पॉइंट थे
ICC द्वारा जारी की ODI रैंकिंग के मुताबिक भारत अभी भी दुनिया की नंबर 1 ODI टीम है। भारत के रेटिंग पॉइंट अब 118 हो गए हैं, जबकि पहले ये 119 थे। यानी भारत के पॉइंट में थोड़ा सा गिरावट आई है। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने पॉइंट बढ़ाकर 113 कर लिए हैं। इस तरह भारत और न्यूजीलैंड के बीच का अंतर अब 5 पॉइंट का रह गया है, जो पहले 8 पॉइंट था।

पाकिस्तान के 98 पॉइंट
ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है और उनके पॉइंट 109 हैं। टॉप 5 में एक बदलाव हुआ है। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पीछे छोड़कर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। अफ्रीका के 102 पॉइंट हैं जबकि पाकिस्तान के 98 पॉइंट रह गए हैं। रैंकिंग में आगे और भी बदलाव देखने को मिले हैं। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच अंतर बढ़ गया है। वहीं आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को पीछे छोड़कर 11वां स्थान हासिल कर लिया है। अमेरिका की टीम ने स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ दिया है और अब 13वें स्थान पर पहुंच गई है। यूएई (UAE) ने कनाडा को पीछे छोड़कर 19वां स्थान हासिल किया है।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले ODI में टाॅप पर
भारत अब अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलने जा रहा है। यह सीरीज 13 जून से शुरू होगी और इसके मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। यह सीरीज भारत के लिए नए ODI चक्र की शुरुआत मानी जा रही है, जो 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में मदद करेगी।
भारत-अफगानिस्तान शेड्यूल
पहला वनडे: 13 जून 2026, धर्मशाला
दूसरा वनडे: 17 जून 2026, लखनऊ
तीसरा वनडे: 20 जून 2026, चेन्नई
भारतीय वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

