अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा आज: बुमराह को आराम, पडिक्कल के साथ प्रिंस और आकिब को मौका मिल सकता है
Published:
3 min read

इस टेस्ट में रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है। (@सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL के ठीक बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट खेलना है। यह मुकाबला 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी आज (19 मई) टेस्ट टीम चुन सकती है। साथ ही वनडे टीम भी घोषित की जा सकता है। टेस्ट के बाद 3 वनडे की सीरीज होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेल सकते हैं।
दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट 6 से 10 जून तक खेला जाएगा। इसके बाद 14, 17 और 20 जून को वनडे सीरीज होगी।
नंबर-3 पर पडिक्कल को मौका
टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-3 की पोजिशन के लिए लंबे समय से चर्चा है। साईं सुदर्शन को इंग्लैंड सीरीज के बाद लगातार मौके मिले, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सुदर्शन ने 6 टेस्ट में सिर्फ 302 रन बनाए हैं। उनका एवरेज 27 का रहा। इनस्विंग बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी भी कई बार दिखी।

ऐसे में अब देवदत्त पडिक्कल की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। पिछले डोमेस्टिक सीजन में पडिक्कल ने 6 मैच में 543 रन बनाए थे। उनका एवरेज 60 का रहा। पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी पडिक्कल के स्पोर्ट में आ चुके हैं। अश्विन ने कहा - पडिक्कल को लंबे समय तक टेस्ट टीम में मौका मिलना चाहिए।
बुमराह को टेस्ट से आराम मिल सकता है
IPL खेलने के ठीक बाद जसप्रीत बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहता है। माना जा रहा है कि बुमराह सिर्फ वनडे सीरीज में खेल सकते हैं। अगर बुमराह टेस्ट नहीं खेलते हैं तो मोहम्मद सिराज फास्ट बॉलिंग अटैक को लीड करेंगे।
प्रिंस यादव-आकिब नबी को पहला मौका
आकिब नबी और प्रिंस यादव को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को पहली बार चैंपियन बनाने में इम्पोर्टेन्ट रोल प्ले किया था। उन्होंने 10 मैच में 60 विकेट लिए। वहीं प्रिंस यादव ने IPL 2026 में अच्छी बॉलिंग की है। अब तक उन्होंने 12 मैच 16 विकेट लिए हैं।

अक्षर की जगह खतरे में
आकाश दीप इंजरी के कारण लगभग बाहर माने जा रहे हैं। पीठ की समस्या की वजह से वह पूरा IPL 2026 सीजन नहीं खेल पाए। वहीं टेस्ट टीम में अक्षर पटेल की जगह पर सवाल हैं। पिछले कुछ साल में टेस्ट क्रिकेट में उनके विकेट लगातार कम हुए हैं। अगर अक्षर बाहर होते हैं, तो बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को मौका मिल सकता है।
पंत-जुरेल दोनों टीम में हो सकते हैं
विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों का सिलेक्शन लगभग तय माना जा रहा है। पंत ने अब तक 49 टेस्ट खेले, जिसमें 3476 रन बनाए हैं।

इंडिया का पॉसिबल टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, आकिब नबी और प्रिंस यादव।

