वुमन्स WC- मैच रेफरी की गलती से टॉस हारा भारत: पाक कप्तान ने टेल्स बोला, रेफरी ने हेड सुना; कीड़ों ने मैच रुकवाया
Published:
1 min read

ICC वुमन्स ODI वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। फोटो- स्टार स्पोर्ट्स
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच वुमन्स वर्ल्ड के मैच में अजीब घटना हुई। मैच रेफरी की गलती की वजह से भारत टॉस हार गया। दरअसल, टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला। पाक कप्तान ने टेल्स बोला, लेकिन रेफरी को हेड सुनाई दिया।
सिक्का जमीन पर गिरा तो उस पर हेड था। रेफरी ने पाक कप्तान को विनर घोषित कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इंडियन कैप्टेन हरमनप्रीत ने इस पर कोई ऑब्जेक्शन नहीं जताया।
फील्ड में घुस आए कीड़े
मैच के बीच में एक और इंसीडेंट हुआ। मैच के बीच में फील्ड पर बहुत सारे कीड़े आ गए। इसकी वजह से मैच को दो बार रोकना पड़ा। 27वें ओवर में पाक प्लेयर्स ने स्प्रे से कीड़ों को भगाने की कोशिश की। ये कीड़े काफी देर से प्लेयर्स को परेशान कर रहे थे। 34वां ओवर खत्म होते ही मैच को दोबारा रोकना पड़ा। इसके बाद पूरी फील्ड में स्प्रे डलवाया गया।

***
मैच का स्कोरकार्ड जानने के लिए इस लिंक पर जाएं
वुमन्स ODI वर्ल्ड कप- IND vs PAK

