टीम इंडिया का 2027 वर्ल्ड कप प्लान: रोहित-विराट का रोटेशन होगा, युवाओं को मिलेगा मौका; अब बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने पर फोकस
Published:
3 min read

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच की ODI सीरीज खेल रही है।
स्पोर्ट्स डेस्क. 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया का मैनेजमेंट अब नई स्ट्रेटेजी पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- गौतम गंभीर, कप्तान शुभमन गिल और सिलेक्टर्स चाहते हैं कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को कुछ वनडे मैचों में आराम दिया जाए। इनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। इसका मकसद सिर्फ टीम की बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना है, ताकि किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या खराब फॉर्म में आने पर टीम मुश्किल में न पड़े।
3 वनडे में 2 शतक के बावजूद यशस्वी बाहर
रिपोर्ट के मुताबिक- अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी यानी तीसरे वनडे में रोहित शर्मा को आराम देने का भी विचार था। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का मौका मिलता। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल नंबर-3 पर बैटिंग करने चले गए और रोहित ने यशस्वी के साथ ओपनिंग की। दिलचस्प बात यह है कि पिछले 3 वनडे में 2 शतक लगाने वाले यशस्वी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

इंग्लैंड में रोहित को बड़ी पारी खेलनी होगी
टीम मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत से ही अच्छी बल्लेबाजी करें। पिछले कुछ समय में वह सीरीज के आखिरी मैच में बड़ी पारी खेलते रहे हैं, लेकिन मैनेजमेंट चाहता है कि वह शुरुआत से लय में दिखें। अगर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो आगे रोटेशन पॉलिसी के तहत बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विराट की जगह किशन को मौका
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में पहले भी ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच रोटेशन की योजना बनाई गई थी। वहीं, टीम मैनेजमेंट चाहता है कि राहुल के बैकअप विकेटकीपर को मैच खेलने का मौका मिले, ताकि जरूरत पड़ने पर वह बिना दबाव के टीम की जिम्मेदारी संभाल सके।
हालांकि, सबसे बड़ा चैलेंज रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ियों को रोटेशन के लिए तैयार करना है। ये खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं, इसलिए उन्हें मैच प्रैक्टिस की भी जरूरत होती है। ऐसे में उन्हें आराम देने और मैच खिलाने के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा।

2027 वर्ल्ड कप में 11 मैच तक खेलने पड़ सकते है
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से ठीक पहले कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि प्लेइंग-11 को लेकर कोई असमंजस नहीं है। उनका मानना है कि नए खिलाड़ियों को बड़े मैचों का अनुभव देना जरूरी है, क्योंकि वर्ल्ड कप में 11 मैच तक खेलने पड़ सकते हैं।
ऐसे टूर्नामेंट जीतने के लिए सिर्फ मजबूत प्लेइंग-11 नहीं, बल्कि पूरी स्क्वॉड तैयार होनी चाहिए। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की यह वनडे सीरीज सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

