ODI फ्यूचर को लेकर चिंता में कई सीनियर प्लेयर: दावा- हेड कोच गंभीर को दरकिनार कर BCCI से मांगा जवाब
Published: Updated:
2 min read

टीम इंडिया में ODI फॉर्मेट को लेकर हलचल बढ़ गई है। 2027 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि कोच गौतम गंभीर और BCCI के बीच नाम भी चर्चा है।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया में इन दिनों ODI फॉर्मेट को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू होने के साथ ही टीम में प्लेयर की भूमिका और भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच खबर है कि कुछ सीनियर खिलाड़ी सीधे BCCI से बात कर रहे हैं, जिससे टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच स्थिति थोड़ी असहज बताई जा रही है।
पूरा मामला क्या है?
Times of India की रिपोर्ट के मुताबिक- टीम इंडिया के कुछ एक्सपीरियंस प्लेयर अपने ODI कॅरियर और आगे 2027 वर्ल्ड कप में अपनी जगह को लेकर साफ जानकारी चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने सीधे BCCI के बड़े अधिकारियों से संपर्क किया है। कहा जा रहा है कि इस बातचीत में कोच गौतम गंभीर और सिलेक्शन कमेटी की पूरी तरह से सीधी भूमिका नहीं रही।

गंभीर की कोचिंग ODI में फेल
गंभीर ने टेस्ट और T20 टीम में काफी मजबूत पकड़ बनाई है, लेकिन ODI टीम में अभी उनकी पकड़ उतनी मजबूत नहीं दिख रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ODI फॉर्मेट में अभी टीम के अंदर सब कुछ पूरी तरह से सेट नहीं हुआ है और प्लानिंग को लेकर कुछ असमंजस बना हुआ है।

रोहित और विराट पर सस्पेंस कायम
टीम के दो बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। दोनों खिलाड़ी काफी समय से टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब उनकी उम्र और 2027 वर्ल्ड कप की योजना को देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि वे आगे कितने समय तक खेलेंगे। कहा जा रहा है कि विराट कोहली अब बार-बार खुद को साबित करने के मूड में नहीं हैं। वहीं, रोहित शर्मा अभी भी ODI टीम में भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन उनके खेलने के तरीके में भी बदलाव देखा जा रहा है।

टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमेटी का रोल
BCCI सिलेक्शन कमेटी के चीफ अजीत अगरकर और टीम मैनेजमेंट के सामने अब चैलेज यह है कि सभी खिलाड़ियों को एक ही सोच पर लाया जाए। टीम के अंदर अभी पूरी तरह से एकजुटता नहीं दिख रही है, जिससे फ्यूचर को लेकर मुश्किल हो रही है।

