3 वनडे में 2 सेंचुरी लगाने वाले यशस्वी बाहर: जडेजा-पंत समेत 6 प्लेयर इंग्लैंड ODI सीरीज का हिस्सा नहीं, सिराज को लंबा ब्रेक
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें यशस्वी जायसवाल को भी शामिल नहीं किया गया, जिन्होंने अपने पिछले 3 वनडे में 2 सेंचुरी लगाई हैं। यशस्वी के अलावा मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत समेत 6 प्लेयर्स को ODI टीम में जगह नहीं मिली है।
इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। हालांकि, कोहली को फिटनेस साबित करनी होगी।
इस टीम में कई ऐसे प्लेयर्स शामिल हैं जिन्हें फ्यूचर के ODI सेटअप का हिस्सा माना जा रहा है। वहीं, कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिली है। बाहर हुए कई प्लेयर्स ने हाल के महीनों में अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। इसके बावजूद सिलेक्टर्स ने उन्हें नजरअंदाज किया।
इंग्लैंड वनडे सीरीज को खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। अफगानिस्तान कमजोर टीम थी, जिसे 3-0 से हराया है, लेकिन इंग्लैंड बेहद मजबूत टीम है। आइए जानते हैं इनके बारे में....

यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के आखिरी 2 मैच खेले। तीसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 110 रन की इनिंग खेली थी। इस सीरीज से पहले उन्होंने 6 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम वनडे खेला था, जिसमें नाबाद 116 रन बनाए थे। इस तरह उन्होंने पिछले 3 वनडे में 2 सेंचुरी लगाई हैं।
यशस्वी सबसे कम उम्र में 2 ODI सेंचुरी लगाने वाले इंडियन बैटर भी बने। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड सीरीज के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के सबसे इम्पैक्टफुल ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हालांकि, फिटनेस की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज नहीं खेल पाएंगे। हार्दिक अभी 50 ओवर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। ऐसे में सिलेक्टर्स ने उन्हें आराम दिया है। उन्हें वापसी के लिए इंतजार करना होगा।

विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत लंबे समय से टीम इंडिया के ODI सेटअप का अहम हिस्सा नहीं रहे हैं। इस बार भी सिलेक्टर्स ने विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन पर भरोसा जताया है। पंत ने आखिरी ODI मैच 7 अगस्त 2024 को कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, IPL 2026 के शुरुआती 12 मैच में उन्होंने 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.81 का रहा। इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड सीरीज के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली। शमी ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला था।

पेसर मोहम्मद सिराज 2023 में ICC ODI रैंकिंग में नंबर-1 बॉलर रह चुके हैं। एशिया कप 2023 फाइनल में उनका 6 विकेट का स्पेल मेमोरेबल रहा था। फिर भी वह इंग्लैंड सीरीज के लिए स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिराज चोटिल हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि वर्ल्ड कप सेट अप में सिराज के लिए जगह नहीं है।

एक्सपीरियंस्ड स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल को प्रेफरेंस दी गई है। जडेजा ने अपना आखिरी वनडे 18 जनवरी 2026 को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह वनडे टीम से बाहर हैं।

