इंग्लैंड से ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस उपकप्तान; कोहली को फिटनेस साबित करनी होगी
Published: Updated:
3 min read

विराट कोहली ने आखिरी ODI मैच इसी साल 18 फरवरी को खेला था। यह मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में हुआ था। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें फिटनेस साबित करनी होगी। शुभमन गिल को कप्तान और श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।
जून के आखिर में आयरलैंड-इंग्लैंड दौरा
भारतीय टीम को इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है। आयरलैंड में 2 टी20 की सीरीज होगी। इसके बाद 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी20 और 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी। तीनों वनडे मैच 14 से 19 जुलाई तक होने हैं।
दोनों टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। अब ODI सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
कोहली को IPL फाइनल में लगी थी चोट
कोहली ने 31 मई को IPL 2026 का फाइनल खेला था। इस दौरान उन्होंने 42 बॉल पर 75 रन की मैच विनिंग पारी खेलते हुए RCB को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जिताई थी। फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराया था। इसी मैच के दौरान कोहली को हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी।
कोहली ने रिहैब शुरू कर दिया है। उनकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है। कोहली जल्द ही फिटनेस रिपोर्ट के लिए BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिपोर्ट करेंगे। यदि कोहली की रिकवरी प्लान के हिसाब से रही तो वे इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं।

वरुण आयरलैंड सीरीज से बाहर
वरुण चक्रवर्ती को बाएं पैर में चोट लगी थी। वे अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सके हैं। ऐसे में वरुण को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

