अब थेरेपिस्ट राजीव ने टीम इंडिया को अलविदा कहा: असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और अरुण कनाडे के बाद ऐसा करने वाले तीसरे स्टाफ मेंबर
Published:
2 min read

थेरेपिस्ट राजीव कुमार टीम इंडिया में 2016 -2025 तक शामिल थे। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के एक और सपोर्टिंग स्टाफ ने टीम से विदाई ले ली है। T20I एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार ने जॉब छोड़ दी है। उन्होंने 2016-2025 तक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ काम किया। इस दौरान कई कोच और कप्तान बदले, लेकिन राजीव हमेशा टीम के साथ रहे। राजीव से पहले असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर और अरुण कनाडे टीम छोड़कर जा चुके हैं।
टीम का हिस्सा होना अचीवमेंट था
राजीव ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा - टीम इंडिया के साथ काफी साल बिताना मेरे लिए सम्मान और अचीवमेंट वाली बात है। भगवान का धन्यवाद करता हूं कि मुझे ये मौका मिला। अब एक नई शुरुआत करने जा रहा हूं।
अनिल कुंबले, रवि शास्त्री, राहुल द्रविड़ और प्रजेंट कोच गौतम गंभीर के साथ राजीव ने काम किया।
पेसर बॉलर का खास ध्यान रखते थे
राजीव टीम इंडिया के बैकरूम स्टाफ का एक अहम हिस्सा थे। जब भी किसी प्लेयर को मांसपेशियों में खिंचाव या थकान होती थी। राजीव की मदद ली जाती थी। वे न सिर्फ मसाज थेरेपी देते थे, बल्कि खिलाड़ियों के लिए एनर्जी ड्रिंक और प्रोटीन शेक्स भी तैयार करते थे। उनका फोकस खिलाड़ियों को फिट बनाए रखने पर होता था। खासकर पेस बैटरी का तो उन्होंने बहुत ध्यान रखा।
चहल ने कहा- हीरो हो आप
राजीव हमेशा प्लेयर को मोटिवेट करते थे। वह काफी बार मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा के साथ काफी बार पोस्ट में दिखाई दिए है। युजवेंद्र चहल ने एक बार बोला था- आप हमारे हीरो हैं।
ICC इवेंट में भी टीम मेंबर रहे
राजीव टीम इंडिया के ICC इवेंट के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान टीम ने T20I वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स में जीत हासिल की।
रजीव से पहले 3 स्टाफ मेंबर बाहर
राजीव से पहले भी टीम इंडिया के कई स्टाफ मेंबर जा चुके हैं। इसमें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई, मसाज थेरेपिस्ट अरुण कनाडे, असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर शामिल हैं। वहीं, फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी कुछ समय के लिए टीम छोड़ी थी।

