भारत ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया: मंधाना-शेफाली की फिफ्टी, श्री चरणी के 4 विकेट; वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। (फोटो सोर्स -@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रन से हराया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 209/5 का टारगेट सेट किया। यह वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
मंधाना-शेफाली ने मैच एकतरफा किया
पहले बैटिंग करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। शेफाली ने 38 बॉल में 55 रन बनाए। उनकी इंनिग में 10 चौके शामिल रहे। वहीं मंधाना ने 47 बॉल में 74 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया। टीम इंडिया ने पावरप्ले के 6 ओवर में 59 रन बना लिए थे।

रिचा- दीप्ति का फिनिशिंग टच
आखिरी ओवरों में रिचा घोष ने सिर्फ 8 बॉल में नाबाद 20 रन बनाए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 2 बॉल में 10 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स ने 13 बॉल में 19 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 9 बॉल पर 12 रन जोड़े। यास्तिका भाटिया 3 रन बनाकर आउट हुईं।
114 रन नीदरलैंड्स ऑलआउट
210 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम 17.3 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 विकेट लिए। शेफाली वर्मा के नाम 3 विकेट रहे। दीप्ति शर्मा को 1 सफलता मिली। वहीं डेब्यू मैच खेल रहीं नंदनी शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।

अब साउथ अफ्रीका से मुकाबला
भारतीय टीम का अगला मैच 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। यह मुकाबला सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से काफी इंपॉर्टेंट माना जा रहा है।

