बांग्लादेशी प्लेयर्स का 'धुरंधर' जश्न: अक्षय खन्ना के स्टेप्स फॉलो किए, वीडियो वायरल
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क.भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में राजनीतिक तनाव चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बांग्लादेश U19 टीम के खिलाड़ी भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ के मशहूर डांस स्टेप पर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। लोगों को इस वीडियो का समय सही नहीं लग रहा, इसलिए इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दोनो देश के बीच टेंशन
भारत और बांग्लादेश के बीच इन दिनों हालात ठीक नहीं चल रहे हैं। बांग्लादेश में भारत के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं और दोनों देशों के राजनीतिक रिश्ते टेंशन के दौर से गुजर रहे हैं। इसी बीच बांग्लादेश अंडर-19 क्रिकेट टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है।
जीत के साथ यह स्टेप किया
दरअसल, बांग्लादेश U19 टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में श्रीलंका को 39 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाते दिखे। जश्न के दौरान छह खिलाड़ी भारतीय फिल्म ‘धुरंधर’ के एक वायरल डांस स्टेप को करते नजर आए।
धुरंधर’ एक बॉलीवुड स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। रणवीर सिंह लीड रोल किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत का एक सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह गाने ‘FA9LA’ की धुन पर एक खास हुक स्टेप करता है। बांग्लादेश के युवा खिलाड़ियों ने उसी स्टेप को कॉपी किया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
वीडियो में खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्हें राजनीति से दूर सिर्फ अपनी जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है। लेकिन फैंस और आम लोग इसे मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं, जिस वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

