भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के टिकट्स की डिमांड: 50 दिन पहले इंडिया फैन्स जोन्स के टिकट फुल, रोहित-विराट कर सकते है इस दौरे पर वापसी
Published:
2 min read

भारतीय टीम ने मार्च 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी।(फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहेगी। इस दौरान वह तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेलेगी। दिलचस्प बात यह है कि यह मुकाबले शुरू होने के 50 दिन पहले ही सभी 8 मुकाबलों की इंडिया फैन्स जोन की टिकट्स बिक गई हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड (CA) ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि भारतीय टीम के फैन्स के लिए सभी आठ स्टेडियम में बनाए गए फैन जोन की टिकटें पूरी तरह बिक चुकी हैं। ये टिकटें इतनी तेजी से बिकीं कि सीरीज शुरू होने से 50 दिन पहले ही सोल्ड आउट का बोर्ड लग गया। इससे पता चलता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को लेकर कितना क्रेज है।
इसके अलावा सिडनी और केनबरा में होने वाले वनडे मैच की पूरी टिकट बुक हो चुकी हैं। यानी यहां हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने दर्शकों से अपील की है कि बाकी मुकाबलों की टिकट जल्दी खरीद लें, वरना सेल आउट हो जाएंगी।
फैन्स कर रहे इस सीरीज का इंतजार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इवेंट जनरल मैनेजर जोएल मॉरिसन ने कहा- हम भारतीय फैन जोन के लिए इतने अच्छे काम से खुश हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का हम वेट कर रहें है। दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला होगा।
रोहित शर्मा और विराट कोहली और इस वनडे सीरीज से भारतीय टीम में वापसी कर सकते है। इन दोनों दिग्गज ने T20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। अब कोहली और रोहित सिर्फ ODI क्रिकेट में नजर आएंगे।
रोहित- विराट ने आखिरी ODI मार्च में खेला था
रोहित और कोहली ने आखिरी वनडे मैच इसी साल मार्च में खेला था। यह मुकाबला चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल था। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में रोहित ने 76 और कोहली ने 1 रन बनाया था। भारतीय टीम यह फाइनल 4 विकेट से जीती थी।
भारत ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल
- पहला ODI:19 अक्टूबर (पार्थ)
- दूसरा ODI :23 अक्टूबर (एडिलेड)
- तीसरा ODI:25 अक्टूबर (सिडनी)
- पहला टी20: 29 अक्टूबर (कैनबरा)
- दूसरा टी20: 31 अक्टूबर (मेलबर्न)
- तीसरा टी20: 2 नवंबर (होबार्ट)
- चौथा टी20: 6 नवंबर (गोल्ड कोस्ट)
- पांचवां टी20: 8 नवंबर (ब्रिसबेन)

