सोशल मीडिया स्टॉर्म: यूजर्स बोले- भला हो LIVE TELECAST का, वर्ना पाकिस्तान यहां भी जीत जाता, BIG B का तंज- वेल प्लेड अभिषेक बच्चन
Published:
2 min read

फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराया, सोशल मीडिया पर मीम्स हुए वायरल। (सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का विजय रथ फाइनल जीतकर ही रुका। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के सभी 3, सुपर 4 स्टेज के सभी 3 मैच तो जीते ही, फिर फाइनल भी अपने नाम कर लिया। भारत ने इस टूर्नामेंट में तीन बार पाकिस्तान का सामना किया और हर बार फतह हमारे शेरों के हाथ लगी। मैदान पर अगर पाकिस्तान नहीं टिक सका तो इंडियन जेन नेक्स्ट ने उसे सोशल मीडिया पर भी क्लीन बोल्ड कर दिया...और इसमें अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल रहे।
आगे जाने से पहले PM मोदी का ट्वीट देखिए। उन्होंने लिखा- ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा भी वही- भारत की जीत। हमारे क्रिकेटर्स को बधाई।

अगर आपको याद हो तो पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक लाइव शो में अभिषेक शर्मा को अभिषेक बच्चन कह दिया था। फाइनल में जीत के बाद खुद अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान के मजे लिए और लिखा....वेल प्लेड अभिषेक बच्चन।

कुछ यूजर ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की तबाही के बाद भी जीत के दावे का मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा- अच्छा हुआ गुरू, जो इस मैच का लाइव टेलिकास्ट चल रहा था। वर्ना पाकिस्तानी यहां भी जीत का दावा ठोक देते।

बहरहाल, टीम इंडिया की इस जीत के दौरान सोशल मीडिया पर क्या-क्या चलता रहा...इसकी कुछ चुनिंदा झलकियां मीम्स की शक्ल में हम आपके पेश-ए-नजर कर रहे हैं...तो देर किस बात की...मुलाहिजा फरमाएं... **
एक पाकिस्तानी यूजर ने हारिस रऊफ के खराब रिकॉर्ड्स को सबसे सामने रख दिया।

एक यूजर ने लिखा कि ACC चीफ मोहसिन नकवी इंतजार में थे कि टीम इंडिया उनके हाथ से ट्रॉफी लेगी। जबकि इंडियन प्लेयर्स आराम से ग्राउंड में लेटकर अपना फोन स्क्रॉल कर रहे थे।

एक शख्स ने लिखा कि टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया तो वो इसे लेकर भाग गए।

हार्दिक पंड्या ने एक एडिटेड फोटो पोस्ट करते हुए ट्रॉफी कंट्रोवर्सी पर चुटकी ली।


