ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ इंडिया A टीम का ऐलान: T20 में ग्वालियर की अनुष्का शर्मा, ODI और मल्टी-डे में यास्तिका भाटिया को कप्तानी
Published:
3 min read

टी20 सीरीज के लिए ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को कप्तान और सायली सतघरे को उपकप्तान बनाया गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. ऑस्ट्रेलिया A के भारत दौरे के लिए BCCI की वुमन्स सिलेक्शन कमेटी ने इंडिया A की टीमों का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर यास्तिका भाटिया और अनुष्का शर्मा टीम की अगुआई करती नजर आएंगी। अनुष्का को 3 मैच की T20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है, जबकि यास्तिका वनडे और मल्टी-डे मुकाबलों में टीम की कमान संभालेंगी।
T20 टीम में सायली सतघरे को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, ODI और मल्टी-डे टीम में अनुष्का शर्मा यास्तिका की डिप्टी की भूमिका निभाएंगी।
12 सितंबर से शुरू होगा दौरा
ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का भारत दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 T20, 3 वनडे और एक 4 दिवसीय मल्टी-डे मुकाबला खेला जाएगा। टी20 सीरीज के मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। इसके बाद 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे।
दौरे का आखिरी मुकाबला 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धर्मशाला में होगा, जहां 4 दिवसीय मल्टी-डे मैच खेला जाएगा।
इंडिया A की वनडे टीम
यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत।

T20 टीम की कमान अनुष्का के हाथ
T20 सीरीज के लिए ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को कप्तान और सायली सतघरे को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी, श्वेता सहरावत और उमा छेत्री समेत कई युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है। टी20 टीम में तानुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील और सिमरन दिल बहादुर भी शामिल हैं।
इंडिया A की T20 टीम
अनुष्का शर्मा (कप्तान), सायली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, मिन्नू मणि, वैष्णवी शर्मा, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील और सिमरन दिल बहादुर।
वनडे और मल्टी-डे में यास्तिका कप्तान
वनडे टीम की कमान विकेटकीपर-बैटर यास्तिका भाटिया को सौंपी गई है। अनुष्का शर्मा उपकप्तान होंगी। टीम में प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री, मिन्नू मणि और सायली सतघरे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

मल्टी-डे टीम में भी यास्तिका भाटिया कप्तान और अनुष्का शर्मा उपकप्तान रहेंगी। इस टीम में शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला और सुश्री दिब्यदर्शिनी समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।
इंडिया A की मल्टी-डे टीम
यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनिशा सिंह, तेजल हसबनिस, निक्की प्रसाद, ममता माडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिब्यदर्शिनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा, सायली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, शबनम शकील और अक्षिता भगत।

