India A vs UAE- Rising Stars Asia Cup 2025 : प्री मैच डीटेल्स आपके लिए, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहेंगी
Published:
2 min read

इंडिया A और UAE के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है। आज इंडिया A बनाम UAE के बीच मुकाबला होगा। इसमें भारत के कई यंग खिलाड़ी पहली बार बड़े टूर्नामेंट में खेलते दिखेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। वो पहली बार इंडिया A के लिए खेलेंगे। यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
2024 में अफगानिस्तान ने ट्रॉफी जीती थी
पिछले साल (2024) का राइजिंग स्टार्स एशिया कप अफगानिस्तान A ने जीता था। उन्होंने फाइनल में श्रीलंका A को हराया था। उस समय भारत A की कप्तानी तिलक वर्मा ने की थी। टीम सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से हार गई थी।मैच कब कहां होगाइंडिया A और UAE के बीच यह मुकाबला शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को खेला जाएगा। मैच शुरू होने का समय: शाम 5 बजे (IST)।टॉस: शाम 4:30 बजे मैच।

कहां देखें लाइव मैच
यह मैच आप Sony Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आप SonyLIV ऐप या उनकी वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। राज एक्सप्रेस पर अपडेट्स से वाकिफ हो सकते हैं।
इस बार टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अपनी A टीम भेजी है। UAE, ओमान और हांगकांग फुल-स्ट्रेंथ टीम के साथ खेल रहे हैं।
इवेंट के ग्रुप
ग्रुप A- श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग।
ग्रुप B - भारत ,पाकिस्तान, ओमान और UAE।

दोनों टीमों की स्क्वॉड
India A टीम:वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, जितेश शर्मा (कप्तान), नेहाल वढेरा, रामनदीप सिंह, आशुतोष शर्मा, हर्ष दुबे, विजयकुमार वैशाख, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चड़क, अभिषेक पोरेल, नमन धीर और सुर्यांश शेडगे।
UAE टीम:अलीशान शराफू (कप्तान), ईथन डी’सूजा, सोहैब खान, सैयद हैदर (विकेटकीपर), यायिन राय, मयंक राजेश कुमार, अयान अफजल खान, मोहम्मद फराजुद्दीन, मुहम्मद जवदुल्लाह, जाहिद अली, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद रोहिद खान, मुहम्मद अरफान और हर्षित कौशिक।

