गुरनूर के एक टेस्ट में 10 विकेट: साई सुदर्शन के 168 रन, इंडिया-ए ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से हराया
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के शानदार प्रदर्शन के बदौलत इंडिया-ए टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 से हराया है। पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। जबकि दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से गाले में खेला गया। इस 4 दिवसीय मैच के आखिरी दिन (5 जुलाई) इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 10 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में बरार ने 10 विकेट लिए।
बरार ने पहली पारी में 77 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में 68 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में भारतीय ओपनर साई सुदर्शन ने 168 रन की पारी खेली। दोनों प्लेयर के दमदार प्रदर्शन के बदौलत टीम ने जीत हासिल की।
श्रीलंका ने दिया 33 रन का टारगेट
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका-ए टीम ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 543 रन बनाकर 177 रन की बढ़त बनाई। इसके बाद श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 209 रन पर ही सिमट गई।
पहली पारी की 177 रन की लीड उतारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने 33 रन का टारगेट सेट किया, जिसे इंडिया-ए टीम ने बगैर विकेट गंवाए चेज किया। इस तरह 10 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की।
सारांश का ऑलराउंड प्रदर्शन
पहली पारी में भारतीय टीम के लिए साई सुदर्शन ने 168 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 94, सारांश जैन ने नाबाद 70 और कप्तान ध्रुव जुरेल ने 53 रन बनाए। गुरनूर ने मैच में 10 विकेट लिए। जबकि ऑलराउंडर सारांश ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में 2 विकेट अपने नाम किए।

