INDIA-A ट्राई सीरीज के फाइनल में : अफगानिस्तान-A को 101 रन से हराया; प्रियांश-कुशाग्र और तिलक की फिफ्टी
Published:
2 min read

भारत-A ने 17 मई को खेले गए ट्राई नेशन सीरीज 2026 के मुकाबले में अफगानिस्तान-A को 101 रन से हारा दिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत-A ने ट्राई नेशन सीरीज 2026 में अफगानिस्तान-A को 101 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब फाइनल में उसका सामना श्रीलंका-ए या अफगानिस्तान-ए में से किसी एक से हो सकता है।
दांबुला में भारत-A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 319 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान-ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई
सूर्यवंशी और प्रियांश की अच्छी शुरुआत
भारत-A की शुरुआत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़े। वैभव ने 38 रन पारी खेली, जबकि प्रियांश आर्या ने 58 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 रन का योगदान दिया।
कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। कुशाग्र ने 58 और तिलक वर्मा ने 59 रन बनाए। अंतिम ओवरों में विप्रज निगम ने 30 और निशांत सिंधु ने 21 रन जोड़कर टीम का स्कोर 319 रन तक पहुंचाया।
अफगानिस्तान-A की तरफ से फरीदून दाउदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरमनुल्लाह साफी ने दो-दो विकेट लिए। जहीर खान को एक सफलता मिली।
अफगानिस्तान-A 218 रन पर ऑलआउट
320 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-A की शुरुआत खराब रही। वो 218 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत-A की ओर से निशांत सिंधु सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लिए।

अब 19 जून के मैच पर नजर
इस जीत के साथ भारत-ए टेबल टॉपर के साथ फाइनल में भी पहुंच गई। 19 जून को श्रीलंका-A और अफगानिस्तान-A का मैच है। इसके बाद दूसरा फाइनालिस्ट तय होगा।

