भारत एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में: ओमान को 6 विकेट से हराया, हर्ष दुबे की हाफ सेंचुरी
Published:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में पाकिस्तान A से हार के बाद भारत A टीम दबाव में थी। हालांकि टीम ने ओमान A के खिलाफ मंगलवार के मैच में वापसी की और 6 विकेट से जीत हासिल करके सेमीफाइनल जगह बना ली।
136 रन का टारगेट मिला
136 रन के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी भारत A टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी आज कुछ खास नहीं कर पाए। 4 कैच ड्रॉप होने के बाद भी वो सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांश आर्या 10 रन पर आउट हुए।28 पर 2 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया दबाव में आ गई थी। लेकिन नमन धीर और हर्ष दुबे ने पारी को संभाला। धीर ने 19 गेंद में 30 रन बना दिए।
हर्ष T20I की पहली फिफ्टी
हर्ष दुबे पहली बार T20 में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 44 गेंद में नाबाद 53 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। दुबे के साथ नेहाल वढेरा ने भी 23 रन जोड़े। 17.5 ओवर में भारत आसानी से टारगेट को पूरा कर लिया।

ओमान ने 135 रन का टारगेट दिया
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान A को भारत ने 135 पर रोक दिया। इसमें भारत के बॉलर का अहम रोल रहा। विजयकुमार वैशाख ने हम्माद मिर्जा के आउट कर दिया। मिर्जा ने 32 रन की पारी खेली। ओमान के तरफ से सिर्फ वसीम अली थोड़ा संघर्ष कर सके। उन्होंने 53 रन बनाए। बाकी टीम कुछ खास नहीं कर सकी।

