इंडिया के खिलाफ मैच में दबाव जरूर रहेगा: पाकिस्तान की विकेटकीपर मुनीबा बोलीं- हमारा कॉन्फिडेंस नहीं टूटेगा; 5 सितंबर को IND Vs PAK
Published: Updated:
2 min read

वुमन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ दुबई में खेला, जिसे 35 रन से जीत लिया।
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीम शनिवार (5 सिंतबर) को आमने-सामने होंगी। मैच से पहले पाकिस्तान की विकेटकीपर बैटर मुनीबा अली ने कहा कि भारत के खिलाफ मैच में दबाव जरूर होगा, लेकिन टीम को खुद पर भरोसा रखना होगा।
मुनीबा ने थाईलैंड के खिलाफ मैच का उदाहरण देते हुए कहा- थाईलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पावरप्ले में ही कुछ विकेट गिर गए थे। इसके बाद भी टीम ने अपना कॉन्फिडेंस नहीं खोया। उस समय टीम को सिर्फ एक अच्छी पार्टनरशिप की जरूरत थी।
दरअसल, वुमन्स एशिया कप 2026 में पाकिस्तान टीम ने अपना पहला मैच थाईलैंड के खिलाफ दुबई में खेला, जिसे 35 रन से जीत लिया। मुनीबा ने कहा- अगर एक अच्छी पार्टनरशिप बनती तो रन भी आते। साथ ही गेंदबाजों पर प्रेशर भी बनता। यही हमारी स्ट्रैटेजी थी। टीम ने इस पर भरोसा किया और मैच में वापसी कर ली। टीम ने ऐसा स्कोर बनाया, जिसे डिफेंड किया जा सके।

पिछली टी20 सीरीज में बैटिंग खराब रही
मुनीबा ने माना कि पिछली कुछ टी20 सीरीज में पाकिस्तान की बैटिंग अच्छी नहीं रही थी। टीम का बैटिंग यूनिट लगातार स्ट्रगल कर रहा था। बाद में इन कमियों पर काम किया गया। बैटर्स ने अपनी गलतियों को समझा। कुछ नए ऑप्शन पर भी काम किया गया।
नशरा संधू ने सिर्फ 6 रन दिए
पाकिस्तान ने थाईलैंड को 20 ओवर में सिर्फ 84 रन पर 8 विकेट तक रोक दिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर नशरा संधू सबसे ज्यादा इम्प्रेसिव रहीं। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 6 रन दिए। टुबा हसन ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए।
इंडिया Vs पाकिस्तान वुमन्स हेड-टू-हेड
दोनों टीम के बीच अब तक 17 टी20 मैच हुए, जिसमें से भारतीय टीम ने 14 जीते हैं। पाकिस्तान टीम सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी। दोनों टीम के बीच हुए पिछले 10 टी20 में से इंडिया ने 9 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी।
टी20 एशिया कप में दोनों टीम के बीच अब तक 7 ही मैच हुए हैं, जिसमें से पाकिस्तान को सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत नसीब हुई है। भारतीय टीम ने 6 मैच जीते हैं।

