टीम इंडिया को फेवरेट नहीं मानते सिकंदर रजा: बोले- दोनों टीमों के पास बराबर मौका, भारत ट्रांजिशन फेज में
Published: Updated:
3 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की T20 सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। जिम्बाब्वे के T20 कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भारतीय टीम को इस सीरीज का 'क्लियर फेवरेट' मानने से इनकार कर दिया है। उनका मानना है कि दोनों टीमों के पास सीरीज जीतने का बराबर चांस है और यह मुकाबला बिल्कुल भी वन-साइडेड नहीं होगा।
जिम्बाब्वे को उम्मीद है कि वह हालिया व्हाइट-बॉल सीरीज में संघर्ष कर रही भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा परफॉर्मेंस करेगा।

दोनों टीमों के पास बराबर चांस
स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में सिकंदर रजा ने कहा- दोनों देशों के पास इस सीरीज को जीतने का बराबर चांस है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि जिम्बाब्वे लगातार अच्छा और एंटरटेनिंग क्रिकेट खेल रहा है। इसलिए यह सीरीज भी काफी एंटरटेनिंग होगी।
अपसेट कर चुका है जिम्बाब्वे
इस साल फरवरी में ICC T20 वर्ल्ड कप के दौरान जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा अपसेट किया था। इस हार की वजह से ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था। इसके अलावा जिम्बाब्वे इसी साल श्रीलंका और बांग्लादेश को भी हरा चुका है।

भारत ट्रांजिशन फेज में
रजा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट इस समय ट्रांजिशन फेज से गुजर रहा है। वहीं जिम्बाब्वे की टीम में भी बदलाव हो रहे हैं। इसलिए वह इस सीरीज को किसी भी तरह से वन-साइडेड नहीं मानते।भारत ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज 0-2 से गंवाई थी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 5 मैच की T20 सीरीज 0-4 से हारी। वहीं शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ODI सीरीज भी 1-2 से हार गई थी।
यह भी पढ़ें: FIFA WC से 1.29 लाख करोड़ का रेवेन्यू: ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द, टिकट रीसेल से ज्यादा फायदा; अब पिच भी बिकेगी
दोनों टीम के बीच 5वीं सीरीज
टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 4 बाइलेटरल टी20 सीरीज हुईं, जिसमें से इंडिया ने 3 जीती और एक ड्रॉ रही थी। सभी सीरीज जिम्बाब्वे में हुई हैं। जिम्बाब्वे टीम ने अब तक एक भी बार भारत में बाइलेटरल टी20 सीरीज नहीं खेली। अब दोनों टीम के बीच यह 5वीं टी20 सीरीज होगी।
दोनो टीमों के बीच आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2024 में खेली गई थी। इसमें 5 मैच की T20 सीरीज खेली गई थी, जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से जीता था।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरें गलत: हिटमैन बोले- मेरा काम बैटिंग करना है, लोगों के कहने से फर्क नहीं पड़ता

