ध्रुव जुरेल की पहली टेस्ट सेंचुरी: यह कामयाबी हासिल करने वाले 12वें इंडियन विकेटकीपर-बैटर; टीम इंडिया को 286 की बढ़त
Published:
3 min read

ध्रुव जुरेल बतौर विकेट कीपर टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12 वें भारतीय बन गए हैं। (BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहली पारी में वेस्टइंडीज 162 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। लोकेश राहुल ने शतक लगाया। इसके बाद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट कॅरियर की पहली सेंचुरी लगाई। ध्रुव टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
2025 में इंडियन विकेटकीपर्स की तीसरी सेंचुरी
2025 में भारत के लिए यह किसी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा लगाई गई यह तीसरी सेंचुरी है। ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस साल दो सेंचुरी लगाई थीं। ध्रुव की यह पहली सेंचुरी है। इस तरह, किसी कैलेंडर ईयर में भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा सेंचुरी इसी साल बनी हैं। तीन सेंचुरी के साथ, यह किसी टीम के लिए एक कैलेंडर ईयर में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा सेंचुरी के मामले में कम्बाइंडली दूसरे नंबर पर है। इससे ज्यादा सिर्फ साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर्स के शतक हैं। 2013 कैलेंडर ईयर में साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर्स ने 4 सेंचुरी लगाई थीं।
कैलेंडर ईयर का अर्थ ICC की तरफ से जारी क्रिकेट सीरीज से है। यानी उन्ही सीरीज को गिना जाता है जो एक साल के लिए ICC की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए तय किया गया प्रोग्राम या कैलेंडर होता है।
चौथी बार एक पारी में तीन या उससे ज्यादा सेंचुरी
यह चौथी बार है जब एक ही कैलेंडर ईयर में भारत के तीन या ज्यादा बल्लेबाजों ने एक ही पारी सेंचुरी बनाई हो। इससे पहले यह कामयाबी 1979, 1986 और 2007 में मिली थी।
इस साल इंग्लैंड सीरीज में लीड्स टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने एक ही पारी में सेंचुरी बनाई। इसके बाद मैनचेस्टर टेस्ट में गिल, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने सेंचुरी बनाई। अब अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने यह मुकाम हासिल किया।
सेंचुरी लगाने वाले 12वें विकेट कीपर बने ध्रुव
बतौर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें विकेट कीपर बल्लेबाज बन गए है। दिलचस्प बात यह है कि इन 12 में से पांच विकेटकीपरों ने वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ सेंचुरी लगाई है। यह पांच विकेट कीपर हैं- विजय मांजरेकर, फारुख इंजीनियर, अजय रात्रा, रिद्धिमान साहा और ध्रुव जुरेल।
रविंद्र जडेजा ने भी लगाई सेंचुरी
जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने कॅरियर की 6वीं सेंचुरी लगाई है। जडेजा ने 176 गेंद पर नबाद 104 रन बनाकर खेल रहे है। दूसरे दिन का मैच खत्म होने तक भारत का स्कोर 448 रन पर पांच विकेट है।

