U19 एशिया कप में टीम इंडिया का शानदार आगाज : UAE को 234 रन से हराया; 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 171 रन बनाए
Published: Updated:
2 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला मैच UAE के खिलाफ 234 रन से जीता। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने UAE को 434 रन का टारगेट दिया। UAE की टीम 50 ओवर में सात विकेट खोकर 199 रन ही बना सकी।
वैभव ने 171 रनों की पारी खेली
भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 432 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 95 बॉल पर 171 रनों की पारी खेली। इस दौरान 14 छक्के और 9 चौके लगाए। आरोन जॉर्ज ने 69 और विहान मल्होत्रा ने भी 69 रन बनाए।
वेदांत त्रिवेदी ने 38, अभिज्ञान कुंडू ने 33 और किशन ने 28 रन बनाए। UAE के लिए युग शर्मा और उदिश सूरी ने 2-2 विकेट लिए। शालोम डिसूजा और यायिन राय ने 1-1 विकेट लिया। दीपेश देवेंद्रन को 2 विकेट मिला।
मैच में इंडिया और UAE की प्लेइंग-11
भारतीय प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान।
UAE की प्लेइंग-11: यायिन राय (कप्तान), अयान मिस्बाह, अहमद खुदादाद, शालोम डिसूजा, पृथ्वी मधु, नूरुल्लाह अयोबी, सालेह अमीन (विकेटकीपर), उदिश सूरी, अली असगर शम्स, युग शर्मा और मुहम्मद रेयान खान।
इंडिया-पाकिस्तान मैच 14 दिसंबर को
वनडे फॉर्मेट में खेले जा रहे इस अंडर-19 एशिया कप 2025 का यह ओपनिंग मैच है। इसके बाद भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज में 2 और मुकाबले खेलने होंगे। अगला मैच 14 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इसके बाद तीसरा मैच 16 दिसंबर को मलेशिया से होगा।
इंडिया के ग्रुप ए में पाकिस्तान, मलेशिया और UAE की टीमें हैं। जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की अंडर19 टीमें हैं। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। जबकि अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल 21 दिसंबर को होगा।

