IND Vs SA गुवाहाटी टेस्ट-7058: चौथे दिन इंडिया 27/2; अफ्रीका ने दिया 549 का टारगेट
Published: Updated:
1 min read

गुवाहाटी टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 58 रन की पारी खेली थी। हालांकि दूसरी पारी में 13 रन ही बना सके।
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में साउथ अफ्रीका ने 549 रन का टारगेट दिया है। जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 522 रन और चाहिए।
साई सुदर्शन 2 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर नाबाद हैं। यही दोनों आखिरी यानी पांचवें दिन खेल की शुरुआत करेंगे। दो विकेट के बाद कुलदीप को बतौर नाइटवॉचमैन उतारा गया है।
अफ्रीका ने इस तरह दिया बड़ा टारगेट
मैच में अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 201 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी में अफ्रीकी टीम को 288 रन की लीड मिली थी।
फिर अफ्रीकी टीम ने चौथे दिन 5 विकेट पर 260 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी में मिली लीड को जोड़कर 549 रन का टारगेट सेट किया।
चौथे दिन भारतीय टीम 27/2
549 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की हालत खराब नजर आई। टीम ने 21 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं।
साई सुदर्शन 2 और कुलदीप यादव 4 रन बनाकर नाबाद हैं। दो विकेट के बाद कुलदीप को बतौर नाइटवॉचमैन उतारा गया है। भारतीय टीम को जीत के लिए अब 522 रन और चाहिए। जबकि 8 विकेट बाकी हैं।
दूसरा विकेट गिरा, राहुल आउट
भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 21 रन पर दूसरा विकेट भी गंवा दिया है। साइमन हार्मर ने केएल राहुल को बोल्ड कर दिया है। राहुल 6 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया को पहला झटका, यशस्वी आउट
भारतीय टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। ओपनर यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर चलते बने। मार्को यानसेन ने विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट कराया।
यशस्वी और राहुल क्रीज पर
दूसरी पारी में भारतीय बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला है। पहला ओवर मार्को यानसेन और दूसरा वियान मुल्डर ने किया। दोनों ओवर मेडन रहे।
अफ्रीका की पारी घोषित, इंडिया को 549 रन का टारगेट
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन 5 विकेट पर 260 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी है। पहली पारी में टीम को 288 रन की लीड मिली थी। इस तरह भारतीय टीम को 549 रन का टारगेट मिला है। दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 94 रन की पारी खेली।
टोनी डी जॉर्जी ने 49, रेयान रिकेल्टन ने 35, वियान मुल्डर ने 35 और एडेन मार्करम ने 29 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए स्पिनर रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एक सफलता वॉशिंगटन सुंदर को मिली।
स्टब्स-मुल्डर के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप
ट्रिस्टन स्टब्स और वियान मुल्डर के बीच पांचवें विकेट के लिए फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम के खिलाफ 520 से ज्यादा रन की लीड बना ली है।
लंच तक साउथ अफ्रीका 220/4
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बना लिए हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 60 और वियान मुल्डर 29 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीका ने 508 रन की लीड बना ली है।
जडेजा ने दिलाई चौथी सफलता
178 के स्कोर पर भारतीय टीम को चौथी सफलता मिली। जडेजा ने टोनी डी जॉर्जी LBW आउट किया। जॉर्जी 49 रन बनाकर आउट हुए।
साउथ अफ्रीका को 400 रन की लीड
चौथे दिन टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 400 से ज्यादा रन की लीड बना ली है। टोनी डी जॉर्जी और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर हैं।
टी-ब्रेक तक साउथ अफ्रीका 107/3
साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन टी-ब्रेक तक दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। टोनी डी जॉर्जी 21 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीका ने 395 रन की लीड बना ली है।
अफ्रीका को तीसरा झटका, बावुमा आउट
77 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरी सफलता मिली। इस बार स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने टेम्बा बावुमा को आउट किया। नीतीश रेड्डी ने लेग स्लिप में उनका कैच लिया। बावुमा 3 रन ही बना सके।
जडेजा ने मार्करम को बोल्ड किया
भारतीय टीम को दूसरी सफलता 74 के स्कोर पर मिली। जडेजा ने इस बार एडेन मार्करम को क्लीन बोल्ड किया। यह दूसरी पारी में जडेजा का दूसरा विकेट है। मार्करम 29 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया को पहला विकेट, रिकेल्टन आउट
साउथ अफ्रीका को 59 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्पिनर रवींद्र जडेजा ने रेयान रिकेल्टन को आउट किया। ओपनर रिकेल्टन 35 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच आउट हुए।
चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन साउथ अफ्रीका टीम ने दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 26 रन से आगे खेलना शुरू किया है। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं। पहली पारी में अफ्रीकी टीम को 288 रन की लीड मिली, जो अब 300 से ज्यादा की हो गई है।
भारतीय प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और वियान मुल्डर।
भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 20
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 6
ड्रॉ: 3
इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 45
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 19
ड्रॉ: 10
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 45 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 19 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 20 में से 6 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4
भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
अफ्रीका ने आखिरी सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी
साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी बाइलेटरल टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
इंडिया जीती तो सीरीज बराबर
इस मैदान पर यह पहला टेस्ट है। यदि टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगी। साउथ अफ्रीका जीती तो 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी। अफ्रीकी टीम 26 साल बाद भारत में कोई बाइलेटरल टेस्ट सीरीज जीतेगी।
सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था, जिसमें इंडिया को 30 रन से हार झेलनी पड़ी। अफ्रीकी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब यह दूसरा मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला है। चोट के कारण शुभमन गिल इस टेस्ट से बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं।
टीम इंडिया 201 रन पर ऑलआउट
भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन ही बना सकी और फॉलोऑन नहीं बचा सकी। साउथ अफ्रीका को 288 रन की लीड मिली है। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 58 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 22 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्पिनर साइमन हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला किया है। मेहमान टीम खुद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरेगी।
पहली पारी में अफ्रीकी टीम ने बनाए 489 रन
गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए। स्पिन ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी 109 और मार्को यानसेन 93 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप हुई। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49, काइल वेरेन ने 45 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला।
चौथे दिन का खेल थोड़ी देर में
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। चौथे दिन साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 26 रन से आगे खेलना शुरू करेगी।
अफ्रीका ने भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं खिलाया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने 314 रन की लीड बना ली है। एडेन मार्करम 12 और रेयान रिकेल्टन 13 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन यही दोनों इसी स्कोर के आगे से खेल शुरू करेंगे।

