IND Vs SA गुवाहाटी टेस्ट: इंडिया 201 रन पर ऑलआउट; अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं खिलाया, 314 रन की लीड बनाई
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बनाए। भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन ही बना सकी। साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 288 रन की लीड मिली है। अफ्रीकी टीम ने फॉलोऑन नहीं खिलाया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 26 रन बनाकर कुल लीड 314 रन की कर ली है।
सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था, जिसमें इंडिया को 30 रन से हार झेलनी पड़ी। अफ्रीकी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब यह दूसरा मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला है। चोट के कारण शुभमन गिल इस टेस्ट से बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं।
तीसरा दिन खत्म, अफ्रीकी टीम को 314 रन की लीड
साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को फॉलोऑन नहीं खिलाया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में बगैर विकेट गंवाए 26 रन बनाए। इस तरह उसने अब तक 314 रन की लीड बना ली है। एडेन मार्करम 12 और रेयान रिकेल्टन 13 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन यही दोनों इसी स्कोर के आगे से खेल शुरू करेंगे।
इंडिया को फॉलोऑन नहीं खिलाया, अफ्रीका की बैटिंग शुरू
साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला किया है। मेहमान टीम खुद दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी है। एडेन मार्करम और रेयान रिकेल्टन ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। भारतीय टीम के लिए पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया, जिसमें 9 रन दिए।
टीम इंडिया 201 रन पर ऑलआउट
भारतीय टीम पहली पारी में 201 रन ही बना सकी और फॉलोऑन नहीं बचा सकी। साउथ अफ्रीका को 288 रन की लीड मिली है। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 58 और वॉशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। केएल राहुल ने 22 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी 20 का आंकड़ा नहीं छू सका।
साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। स्पिनर साइमन हार्मर को 3 और केशव महाराज को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन नहीं खिलाने का फैसला किया है। मेहमान टीम खुद दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरेगी।
9वां विकेट गिरा, कुलदीप आउट
194 के स्कोर पर ही टीम इंडिया को 9वां झटका लगा। कुलदीप यादव कैच आउट हुए। उन्होंने 134 बॉल खेलकर 19 रन बनाए थे। यह विकेट मार्को यानसेन ने लिया।
8वां विकेट गिरा, सुंदर आउट
194 के स्कोर पर भारतीय टीम को 8वां झटका लगा। इस बार वॉशिंगटन सुंदर 92 बॉल पर 48 रन बनाकर आउट हुए। साइमन हार्मर की बॉल पर एडेन मार्करम ने सुंदर का कैच लिया।
लंच तक टीम इंडिया 174/7
गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 174 रन बना लिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (33) और कुलदीप यादव (14) नाबाद हैं। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए अब तक 52 रन की पार्टनरशिप हुई। टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 290 रन बनाने होंगे।
इंडिया को छठा झटका, जडेजा आउट
भारतीय टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है। टीम ने 122 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा 6 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी आउट
119 के स्कोर पर टीम इंडिया ने छठा विकेट भी गंवा दिया है। नीतीश रेड्डी 10 रन बनाकर आउट हुए। एडेन मार्करम ने स्लिप में उनका शानदार कैच लिया। पेसर मार्को यानसेन का यह तीसरा विकेट रहा।
इंडिया की आधी टीम आउट
105 के स्कोर पर इंडिया की आधी टीम आउट हुई। इस तरह टीम मुश्किल में नजर रही है। पांचवां झटका कप्तान ऋषभ पंत के रूप में लगा। वे 7 रन बनाकर विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट हुए। यह विकेट माक्रो यानसेन ने लिया।
टी-ब्रेक तक भारतीय टीम 102/4
गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवाकर 102 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत (6) और रवींद्र जडेजा (0) नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल ने 58, केएल राहुल ने 22 और साई सुदर्शन ने 15 रन बनाए। ध्रुव जुरेल खाता नहीं खोल सके।
चौथा विकेट गिरा, जुरेल आउट
102 के स्कोर पर भारतीय टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया है। यशस्वी और सुदर्शन के बाद ध्रुव जुरेल भी पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की बॉल पर केशव महाराज ने शानदार कैच लिया। जुरेल खाता नहीं खोल सके।
तीसरा विकेट गिरा, सुदर्शन आउट
भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 96 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। यशस्वी के बाद साई सुदर्शन भी पवेलियन लौट गए। साइमन हार्मर की बॉल पर रेयान रिकेल्टन ने शानदार कैच लिया। सुदर्शन 40 बॉल खेलकर 15 रन ही बना सके।
इंडिया को दूसरा झटका, यशस्वी आउट
95 के स्कोर पर टीम इंडिया ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। ओपनर यशस्वी जायसवाल फिफ्टी लगाकर आउट हुए। स्पिनर साइमन हार्मर की बॉल पर मार्को यानसेन ने यशस्वी का कैच लिया। फिलहाल, भारतीय टीम ने 34 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं।
यशस्वी की फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने 85 बॉल में फिफ्टी पूरी की। यह टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी पहली टेस्ट फिफ्टी भी है। इस दौरान यशस्वी ने 1 छक्का और 6 चौके लगाए। फिलहाल, भारतीय टीम ने 29 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं।
इंडिया का पहला विकेट गिरा, राहुल आउट
भारतीय टीम को 65 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 63 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज ने उन्हें स्लिप में एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया।
टीम इंडिया 50 के पार
यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच फिफ्टी की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 19 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका को अब भी 438 रन की बढ़त हासिल है।
तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन भारतीय टीम ने बगैर विकेट गंवाए 9 रन से आगे खेलना शुरू किया है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। इससे पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बनाए थे।
गिल की जगह पंत संभाल रहे कप्तानी
सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता में खेला गया था, जिसमें इंडिया को 30 रन से हार झेलनी पड़ी। अफ्रीकी टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। अब यह दूसरा मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो वाला है। चोट के कारण शुभमन गिल इस टेस्ट से बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत कप्तानी संभाल रहे हैं।
भारतीय प्लेइंग-11
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और वियान मुल्डर।
भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 20
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 6
ड्रॉ: 3
इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 45
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 19
ड्रॉ: 10
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 45 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 19 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 20 में से 6 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4
भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
अफ्रीका ने आखिरी सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी
साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी बाइलेटरल टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
इंडिया जीती तो सीरीज बराबर
इस मैदान पर यह पहला टेस्ट है। यदि टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगी। साउथ अफ्रीका जीती तो 2-0 से क्लीन स्वीप करेगी। अफ्रीकी टीम 26 साल बाद भारत में कोई बाइलेटरल टेस्ट सीरीज जीतेगी।
पहली पारी में अफ्रीकी टीम ने बनाए 489 रन
गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए। स्पिन ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी 109 और मार्को यानसेन 93 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 97 रन की पार्टनरशिप हुई। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49, काइल वेरेन ने 45 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाए।
भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को कोई विकेट नहीं मिला।
गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 489 रन बनाए। तीसरे दिन भारतीय टीम बगैर विकेट गंवाए 9 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल खेल की शुरुआत करेंगे।

