'3 बोरी गेहूं बेचकर टिकट लिया': IND vs SA मैच रद्द होने पर टूटा फैन का दिल, BCCI से वापस मांगे पैसे, VIDEO वायरल
Published:
3 min read

लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 इंटरनेशनल मैच बिना एक भी गेंद फेके रद्द कर दिया गया। इसके बाद फैन्स नराज हो गए। ( फोटो क्र मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: लखनऊ में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 इंटरनेशनल मैच बिना एक भी बाॅल फेंके रद्द कर दिया गया। यह मैच बुधवार शाम (16 दिसंबर) को इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। घने कोहरे की वजह से मैदान पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। अंपायरों और मैच अधिकारियों ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए मैच कैंसिल करने का फैसला किया। इसके बाद फैन्स नाराज हो गए। एक फैन ने कहा कि उसने मैच के टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं बेचा था। अब वह अपने पैसे वापस चाहता है।
अंपायर ने छ्ठे इंस्पेक्शन के बाद फैसला लियाफैन्स निराश
मैच रद्द होने की खबर मिलते ही स्टेडियम में मौजूद हजारों फैन्स दुखी हो गए। कई दर्शक मैच शुरू होने से कई घंटे पहले स्टेडियम पहुंच चुके थे। कुछ लोग तो आस पास के जिलों और गांवों से आए थे। लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई टिकटों पर खर्च की थी।
स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने बताया कि उसने मैच देखने के लिए गेहूं की 3 बोरियां बेची थी और अब वह अपने पैसे वापस चाहता है। "मैंने गेहूं की तीन बोरियां बेचीं और मैच देखने के लिए यहां आया। मुझे मेरे पैसे वापस चाहिए।"
एक फैन ने कहा- अगर मैच दिन में पहले शेड्यूल किया गया होता तो बेहतर होता। टिकट और रिफंड की बात नहीं है। हम मैच देखना चाहते थे। अपनी इंडियन क्रिकेट टीम को देखना चाहते थे।
पूरे दिन इंतजार करने के बाद फैन्स बिना मैच देखे घर लौटना पड़ा। कोहरे में डूबे स्टेडियम से निकलते वक्त फैन्स टिकट रिफंड की मांग कर रहे है। उन्होंने व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।
क्या कहती है BCCI की रिफंड पॉलिसी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रिफंड पॉलिसी के मुताबिक अगर कोई मैच कैंसिल हो जाता है या एक भी बाॅल फेंके जाने से पहले रोक दिया जाता है, तो रिफंड (फीस काटकर) दिया जाता है। इस प्रोसेस को पूरा होने में लगभग 7 से 10 दिन लगेंगे।
आखिरी मैच 19 दिसंबर को होगा
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवा यानी आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा करेगी। मैच हारने पर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी।
सीरीज में अब तक का हाल
टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला और तीसरा मैच जीता है। दूसरे में अफ्रीकी टीम को जीत मिली थी।
पहला मैच भारत ने 101 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला मोहाली के मुल्लांपुर में हुआ। इसे साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीता। तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया था। यहां टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत मिली थी।

