IND Vs SA पहला टी20 आज: कटक में साउथ अफ्रीका अब तक नहीं हारी, जानिए टीम इंडिया का रिकॉर्ड
Published:
2 min read

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। जबकि शुभमन गिल उपकप्तान रहेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क. टेस्ट और वनडे के बाद भारतीय टीम अब अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 टी20 की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला आज (9 दिसंबर) कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में अफ्रीकी टीम का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वो यहां अब तक एक भी टी20 हारी नहीं है। जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक ही मुकाबला जीत सकी है।
बाराबती स्टेडियम में अब तक 3 ही टी20 हुए हैं। इसमें दो मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए। यह सभी मैच मेहमान टीम अफ्रीका ने जीते हैं। एक मुकाबला इंडिया-श्रीलंका के बीच हुआ। यह मुकाबला भारतीय टीम ने जीता था।
इंडिया ने 10 में से 5 सीरीज जीतीं
दोनों टीमों के बीच कुल 10 बाइलेटरल टी20 सीरीज हुई हैं। इसमें से इंडिया ने 5 और अफ्रीकी टीम ने 2 जीती हैं। 3 सीरीज ड्रॉ रहीं। साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली और आखिरी टी20 सीरीज अक्टूबर 2015 में जीती थी। इसके बाद से अफ्रीकी टीम अब तक इंडिया के खिलाफ कोई टी20 सीरीज नहीं जीत सकी।
दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज रिकॉर्ड
कुल टी20 सीरीज: 10
इंडिया ने जीती: 5
साउथ अफ्रीका ने जीती: 2
ड्रॉ: 3
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 31
इंडिया ने जीते: 18
साउथ अफ्रीका ने जीते: 12
बेनतीजा: 1
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड:
एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, डोनोवन फरेरा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, एनरिक नॉर्किया, रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, टॉनी डी जॉर्जी और जॉर्ज लिंडे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच: 09 दिसंबर, कटक
दूसरा मैच: 11 दिसंबर, चंडीगढ़
तीसरा मैच: 14 दिसंबर, धर्मशाला
चौथा मैच: 17 दिसंबर, लखनऊ
पांचवां मैच: 19 दिसंबर, अहमदाबाद

