IND Vs SA 5वां T20 आज: टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका, बैटिंग फ्रेंडली पिच; देखें कम्पलीट प्रिव्यू
Published: Updated:
3 min read

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मैच आज (19 दिसंबर) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का आखिरी मैच आज (19 दिसंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। लखनऊ में चौथा T20I कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया था। साउथ अफ्रीका के पास सीरीज ड्रा करने का मौका है। वहीं टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का मौका है। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
सीरीज में अब तक का हाल
T20I सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच भारत ने 101 रन से जीता था। दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने मोहाली के मुल्लांपुर में 51 रन से जीत दर्ज की। तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला गया था। यहां टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। लखनऊ में चौथा T20I कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया था।
पिच का मिजाज
अहमदाबाद की पिच T20 मैचों में बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। गेंद शुरू में बैट पर सही आती है। पावरप्ले में तेजी से रन बनते हैं। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है।
इस मैदान की स्क्वेयर बाउंड्री 73 मीटर और सीधी बाउंड्री 82 मीटर है। बाउंड्री छोटी होने से छक्के लगाना आसान रहता है। पिछले 10 टी20 मैचों में यहां औसत स्कोर 204 रन रहा है। ऐवरेज 7 विकेट गिरे हैं।
टॉस भी अहम रहता है। पिछले 10 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं। इस मैदान पर T20 में सबसे बड़ा स्कोर 243 रन बना है। सबसे कम स्कोर 66 रन रहा है।
वेदर अपडेट
शुक्रवार को मैच के दौरान अहमदाबाद में कोहरे की कोई पॉसिबिलिटी नहीं है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि मैच पूरे 40 ओवर का होने की संभावना है। दूसरी पारी के दौरान काफी ओस पड़ सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकते हैं।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की लाइव अपडेट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
अहमदाबाद मैच में बदलाव
अहमदाबाद मैच में कई बदलाव होने की उम्मीद है। शुभमन गिल चोटिल हैं। सीरीज का आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह संजू सैमसन का खेलना लगभग तय है।
इसके अलावा अक्षर पटेल बीमारी की वजह से बाहर हैं। उनकी जगह लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। निजी कारणों से जसप्रीत बुमराह के खेलने पर भी संदेह है।
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल T20I: 34
इंडिया ने जीते: 20
साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
बेनतीजा: 1
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यान्सेन, केशव महाराज, ओटीनल बार्टमैन, लुंगी एनगिडी और एनरिक नोर्त्जे

