IND Vs SA चौथा T20I रद्द: फॉग के कारण मैच नहीं हो सका, शुभमन गिल चोटिल; इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे
Published: Updated:
2 min read

यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना था, जो फॉग के कारण नहीं हो सका। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 5 T20I की सीरीज खेली जा रही है। इसका चौथा मैच बुधवार (17 दिसंबर) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होना था, जो फॉग के कारण रद्द हो गया। मैच में टॉस भी नहीं हो सका था। इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने भी आई।
टीम के उपकप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं। उनके पैर में चोट लगी है। यदि यह मुकाबला होता तो गिल की जगह संजू सैमसन को मौका मिलना लगभग तय था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल सीरीज का आखिरी मैच भी नहीं खेल सकेंगे। मेडिकल टीम ने उन्हें आराम के लिए कहा है।
आखिरी मैच 19 दिसंबर को होगा
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा यानी आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा करेगी। मैच हारने पर सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म होगी।
सीरीज में अब तक का हाल
फिलहाल, टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला और तीसरा मैच जीता है। दूसरे में अफ्रीकी टीम को जीत मिली थी।
पहला मैच भारत ने 101 रन से जीता था। दूसरा मुकाबला मोहाली के मुल्लांपुर में हुआ, जिसे साउथ अफ्रीका ने 51 रन से जीता। तीसरा मैच धर्मशाला में खेला गया था। यहां टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 35
इंडिया ने जीते: 20
साउथ अफ्रीका ने जीते: 13
बेनतीजा: 2
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर।
साउथ अफ्रीका टी20 स्क्वॉड:
एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, डोनोवन फरेरा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, डेवॉल्ड ब्रेविस, एनरिक नॉर्किया, रीजा हेंड्रिक्स, ऑटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, क्वेना मफाका, केशव महाराज, टॉनी डी जॉर्जी और जॉर्ज लिंडे।

