IND Vs SA दूसरा T20 आज: मैच कहां और कब, पिच-वेदर रिपोर्ट समेत कम्पलीट प्रिव्यू आपके लिए, टीम इंडिया 1-0 से आगे
Published:
2 min read

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार,11 दिसंबर को मुल्लांपुर,चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार,11 दिसंबर को मुल्लांपुर,चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का कॉन्फिडेंस हाई है। वह सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने उतरेगी।
पहले T20I में भारत ने जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 74 रन पर आउट कर दिया था और मुकाबला 101 रन से जीत लिया था। हार्दिक पांड्या की वापसी और टीम इंडिया की बॉलिंग और बैटिंग ने मैच को एकतरफा बना दिया। अब दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
पिच रिपोर्ट
यह कि पिच बैटिंग और बॉलिंग दोनों के लिए बराबर मददगार मानी जाती है। शुरुआत में बल्लेबाजों को फायदा मिलता है, आउटफील्ड फास्ट है। स्पिनर्स को दूसरी पारी में ज्यादा मदद मिलती है। कुल मिलाकर जो टीम अच्छा स्कोर करेगी उसकी जीत की उम्मीद ज्यादा रहेगी।
मौसम कैसा रहेगा
मुल्लांपुर चंडीगढ़ में इस वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मैच शाम को शुरू होगा इसलिए मौसम ज्यादा ठंडा रहेगा। बारिश की फिलहाल कोई आशंका नहीं है।
लाइव टेलिकास्ट एंड स्ट्रीमिंग
भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज का लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा राज एक्सप्रेस पर आप मैच की तमाम लाइव अपडेट्स और टिट-बिट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
दोनों टीम के बीच टी20 में हेड-टू-हेड
कुल टी20: 32
इंडिया ने जीते: 19
साउथ अफ्रीका ने जीते: 12
बेनतीजा: 1
इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की पॉसिबल प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डिवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फेरेरा, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉत्जे।

