IND Vs SA दूसरा वनडे कल: भारतीय टीम ने रायपुर में पिछला वनडे 20 ओवर में जीता था, अब जीते तो बनेगा रिकॉर्ड
Published:
2 min read

सीरीज के पहले वनडे में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया था। इस तरह टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम इस समय अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज खेल रही है। दूसरा मुकाबला कल (3 दिसंबर) रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा। इस मैदान पर यह दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा।
पिछला मुकाबला 21 जनवरी 2023 को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। मैच में भारतीय टीम ने पहले न्यूजीलैंड को 108 रनों पर ढेर किया। उसके बाद मुकाबला 20.1 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया था।
वनडे सीरीज जीत की हैट्रिक का मौका
यदि यह मैच भी भारतीय टीम ही जीतती है तो वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। सबसे पहले तो रायपुर वनडे जीतते ही टीम इंडिया सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लेगी। साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत की हैट्रिक भी पूरी कर लेगी।
यदि ऐसा होता है तो टीम इंडिया पहली बार अफ्रीका के खिलाफ लगातार 3 बाइलेटरल वनडे सीरीज जीतेगी। अब तक सिर्फ साउथ अफ्रीका ने ही इंडिया के खिलाफ एक बार सीरीज जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने 2011 से 2015 तक लगातार 3 वनडे सीरीज जीती थीं।
दोनों टीम के बीच वनडे हेड-टू-हेड
कुल वनडे: 95
इंडिया ने जीते: 41
साउथ अफ्रीका ने जीते: 51
बेनतीजा: 3
दोनों टीम के बीच वनडे सीरीज हेड-टू-हेड
कुल वनडे सीरीज: 15
इंडिया ने जीती: 8
साउथ अफ्रीका ने जीती: 6
ड्रॉ: 1
रायपुर वनडे के लिए पोसिबल प्लेइंग-11
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवॉल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बोश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर और ओटनील बार्टमैन।

