इंडिया पहला टेस्ट 30 रन से हारी: साउथ अफ्रीका 29 साल बाद कोलकाता में जीती, सीरीज में 1-0 से आगे; बवुमा ने लगाई मैच की एकमात्र फिफ्टी
Published: Updated:
1 min read

साउथ अफ्रीका टीम के लिए स्पिरन साइमन हार्मर ने दोनों पारियों में 4-4 विकेट लिए। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 30 रन से जीत लिया। गर्दन में चोट के कारण भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए। ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका की 29 साल पहली जीत है।
कोलकाता में अफ्रीकी टीम ने पहला टेस्ट नवंबर 1996 में खेला था। यह मैच उसने 329 रन से जीता था। इसके बाद इसी मैदान पर उसने लगातार दो टेस्ट हारे। अब 29 साल बाद साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में टेस्ट जीता है। यह उसका इस मैदान पर चौथा टेस्ट था।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेली जाएगी।
भारतीय टीम 93 के स्कोर पर सिमटी
124 रन के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 93 के स्कोर पर ही सिमट गई। वॉशिंगटन सुंदर ने 31 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 18 और ध्रुव जुरेल ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी भारतीय दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।
अफ्रीकी टीम के लिए स्पिरन साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक सफलता एडेन मार्करम ने लिया।
साउथ अफ्रीका 30 रन से मैच जीती
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला 30 रन से जीत लिया। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका की 29 साल पहली जीत है। गर्दन में चोट के कारण भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में बैटिंग करने नहीं आए।
7वां विकेट गिरा, हार्मर को चौथी सफलता
भारतीय टीम ने 77 के स्कोर पर 7वां विकेट भी गंवा दिया। कुलदीप यादव 1 रन बनाकर LBW आउट हुए। उनका यह विकेट साइमन हार्मर ने लिया। इस पारी में हार्मर का यह चौथा विकेट रहा।
छठा विकेट भी गिरा, सुंदर आउट
72 के स्कोर पर भारतीय टीम ने छठा विकेट गंवा दिया। नंबर-3 पर बैटिंग करने उतरे वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट गए। सुंदर ने 92 बॉल खेलकर 31 रन बनाए। यह विकेट एडेन मार्करम ने लिया। उनकी बॉल पर साइमन ने स्लिप में कैच लिया।
इंडिया की आधी टीम आउट
64 के स्कोर पर इंडिया की आधी टीम आउट हुई। जुरेल और पंत के बाद रवींद्र जडेजा भी पवेलियन लौट गए। यह विकेट भी स्पिनर साइमन हार्मर ने लिया। उन्होंने जडेजा को LBW आउट किया। स्पिन ऑलराउंडर जडेजा 18 रन ही बना सके।
चौथा विकेट गिरा, पंत आउट
भारतीय टीम 5 रन और जोड़ पाई थी कि चौथा विकेट भी गिर गया। 33 के स्कोर पर टीम ने ऋषभ पंत को भी गंवा दिया। साइमन हार्मर ने अपनी ही बॉल पर पंत का कैच लेकर आउट किया। पंत ने 13 बॉल खेलीं और 2 ही रन बना सके।
इंडिया को तीसरा झटका, जुरेल आउट
33 के स्कोर पर आकर भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। ध्रुव जुरेल 34 बॉल पर 13 रन बनाकर आउट हुए। साइमन हार्मर की बॉल पर कॉर्बिन बॉश ने उनका कैच लिया।
कोलकाता में टेस्ट में हाइएस्ट रनचेज का रिकॉर्ड
117 - इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया, नवंबर 2004
79 - इंडिया ने इंग्लैंड को हराया, जनवरी 1993
41 - इंग्लैंड ने इंडिया को हराया,, दिसंबर 2012
39 - भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी, दिसंबर 1969
16 - इंग्लैंड ने इंडिया को हराया, जनवरी 1977
लंच तक इंडिया 10/2, सुंदर-जुरेल नाबाद
लंच तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 10 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आउट हो चुके। ध्रुव जुरेल 4 और वॉशिंगटन सुंदर 5 रन बनाकर नाबाद हैं। जीत के लिए अब भी 114 रन और चाहिए।
इंडिया को दूसरा झटका, केएल राहुल आउट
भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 1 रन पर ही दो बड़े विकेट गंवा दिए। यशस्वी के बाद केएल राहुल भी पवेलियन लौट गए। उन्हें भी मार्को यानसेन ने विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट कराया। यह एक रन राहुल ने ही बनाया।
यशस्वी बगैर खाता खोले आउट
पहले ही ओवर में भारतीय टीम को पहला झटका लगा। टीम खाता भी नहीं खोल सकी और यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए। मार्को यानसेन की बॉल पर विकेटकीपर काइल वेरेन ने यशस्वी का कैच लिया।
यशस्वी-राहुल ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला
दूसरी पारी में भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। साउथ अफ्रीका के लिए पहला ओवर मार्को यानसेन ने किया। इंडिया को जीत के लिए 124 रन चाहिए।
टीम इंडिया को मिला 124 रन का टारगेट
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी और पहली पारी में 30 रन की लीड बनाई। फिर दूसरी पारी में अफ्रीकी टीम ने 153 रन बनाते हुए यह लीड उतारकर 124 रनों का टारगेट सेट किया।
दूसरी पारी में अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बवुमा ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। कॉर्बिन बॉश ने 25 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी प्लेयर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम से रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं। 1-1 विकेट जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने लिया।
बवुमा की फिफ्टी
टेम्बा बवुमा ने 122 बॉल पर फिफ्टी लगाई। यह उनके टेस्ट करियर की 26वीं फिफ्टी है। साथ ही इस टेस्ट में किसी भी प्लेयर की यह पहली फिफ्टी है। पहली दो पारियों में कोई भी फिफ्टी नहीं लगी थी।
बुमराह ने दिलाई 8वीं सफलता
तीसरे दिन भारतीय टीम को पहली सफलता मिली। साउथ अफ्रीका को 135 के स्कोर पर 8वां झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने कॉर्बिन बॉश को क्लीन बोल्ड किया। बॉश ने 25 रन बनाए।
साउथ अफ्रीका ने बनाई 101 रन की लीड
तीसरे दिन (16 नवंबर) का खेल शुरू हो गया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 45 ओवर में 7 विकेट पर 131 से ज्यादा रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश क्रीज पर हैं। ऐसे में दूसरे दिन खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 101 रन की लीड बना ली है।
गिल बीच मैच से बाहर हुए
भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में बैटिंग के लिए आए थे, लेकिन 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। उन्हें गर्दन में दर्द की शिकायत थी। गिल बैटिंग के लिए दोबारा नहीं आए। अब BCCI ने साफ कर दिया है कि गिल यह मैच नहीं खेलेंगे। वे बीच मैच से ही बाहर हो गए हैं। रवींद्र जडेजा उनकी जगह कप्तानी संभाल रहे हैं। तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए
टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। इस तरह टीम ने पहली पारी में 30 रन की लीड बनाई। यशस्वी जायसवाल ने 12, वॉशिंगटन सुंदर ने 29, केएल राहुल ने 39, रवींद्र जडेजा ने 27 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन को 3 विकेट मिले। 1-1 सफलता केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को मिली।
मैच में भारतीय प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।
मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11:
एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर।
अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 159 रन
साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। टीम के लिए ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। इसके अलावा रियान रिकल्टन 23, वियान मुल्डर 24 रन बनाकर आउट हुए। कार्बिन बॉस 3 रन, मार्को यानसन 0 और विकेटकीपर काइल वेरिने 16 रन पर बना पाए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पेसर जसप्रीत बुमराह ने लिए। उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा कुलदीप और सिराज को दो-दो विकेट मिले। एक सफलता अक्षर पटेल को मिली।
भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 19
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 5
ड्रॉ: 3
इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 44
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 18
ड्रॉ: 10
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 44 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 18 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 19 में से 5 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।
भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4
दोनों टीम के बीच यह 8वीं टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
दूसरे दिन अफ्रीका टीम को 63 रन की लीड
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। ऐसे में दूसरे दिन खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 63 रन की लीड बना ली है।
तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। आज (16 नवंबर) तीसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 7 विकेट पर 93 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं।

