IND Vs SA पहला टेस्ट 2nd Day: अफ्रीका ने दूसरी पारी में 93 रन पर 7 विकेट गंवाए, टीम इंडिया पर 63 रन की लीड बनाई
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। दूसरे दिन (15 नवंबर) का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं। तीसरे दिन यही दोनों इसी स्कोर से आगे खेलना शुरू करेंगे।
मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन पर ऑलआउट हुई। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। ऐसे में दूसरे दिन खेल खत्म होने तक अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में 63 रन की लीड बना ली है।
दूसरे दिन का खेल खत्म, दूसरी पारी में अफ्रीका 93/7
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट में दूसरे दिन (15 नवंबर) का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 93 रन बना लिए हैं। कप्तान टेम्बा बावुमा 29 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर नाबाद हैं।
रेयान रिकेल्टन 11, एडेन मार्करम 4, वियान मुल्डर 11, टोनी डी जॉर्जी 2, ट्रिस्टन स्टब्स 5, मार्को यानसेन 13 और काइल वेरेन 9 रन बना सके। टीम इंडिया के लिए स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 और अक्षर पटेल ने 1 सफलता हासिल की।
7वां विकेट भी गिरा, यानसेन आउट
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को 7वीं सफलता दिलाई। साउथ अफ्रीका को यह झटका 91 के स्कोर पर लगा। मार्को यानसेन 13 रन बनाकर स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए। कुलदीप की बॉल पर बैट का किनारा लगा था। विकेटकीपर ऋषभ पंत कैच नहीं कर सके और ग्लव्स में लगकर बॉल स्लिप की ओर गई, जिसे राहुल ने कैच किया।
इंडिया को छठी सफलता
75 के स्कोर पर साउथ अफ्रीकी टीम ने छठा विकेट गंवाया। अक्षर पटेल ने काइल वेरेन को क्लीन बोल्ड किया। वेरेन 9 रन ही बना सके। यह स्पिनर अक्षर का पहला विकेट रहा।
जडेजा ने बनाया एक और रिकॉर्ड
किसी एक ही देश में 2 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ 250 से ज्यादा विकेट लेने के मामले में जडेजा वर्ल्ड के दूसरे प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इंडिया में यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने यह रिकॉर्ड अपने ही देश में बनाया था।
अफ्रीका की आधी टीम सिमटी
60 रन पर आकर साउथ अफ्रीका की आधी टीम सिमट गई। पांचवां झटका ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में लगा। जडेजा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। स्टब्स 18 बॉल पर 5 रन ही बना सके। यह जडेजा का चौथा विकेट रहा।
अफ्रीका के 4 विकेट गिरे, एक ओवर में दो झटके
38 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को तीसरा बड़ा झटका लगा। वियान मुल्डर 11 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने मुल्डर को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। एक बॉल के बाद ही जडेजा ने चौथा झटका दिया। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को कैच आउट कराया। जॉर्जी 2 रन ही बना सके।
इंडिया को दूसरी सफलता, मार्करम आउट
25 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा बड़ा झटका लगा। इस बार ओपनर एडेन मार्करम 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 23 बॉल खेलीं। जडेजा ने मार्करम को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कराया।
इंडिया को पहली सफलता, रिकेल्टन आउट
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका टीम को 18 के स्कोर पर पहला झटका लगा। स्पिनर कुलदीप यादव ने रेयान रिकेल्टन को LBW आउट किया। रिकेल्टन 23 बॉल पर 11 रन ही बना सके। इसी के साथ टी-ब्रेक भी हो गया।
भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन बनाए
टीम इंडिया पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। इस तरह टीम ने पहली पारी में 30 रन की लीड बनाई। यशस्वी जायसवाल ने 12, वॉशिंगटन सुंदर ने 29, केएल राहुल ने 39, रवींद्र जडेजा ने 27 और ऋषभ पंत ने 27 रन बनाए। जबकि शुभमन गिल 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए हैं। उन्हें गर्दन में दर्द है।
गिल बैटिंग के लिए दोबारा नहीं आए। साउथ अफ्रीका के लिए साइमन हार्मर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मार्को यानसेन को 3 विकेट मिले। 1-1 सफलता केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश को मिली।
इंडिया को 8वां झटका
187 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को 8वां झटका लगा। मार्को यानसेन ने मोहम्मद सिराज को 1 रन पर बोल्ड किया।
7वां विकेट गिरा, कुलदीप भी आउट
172 के स्कोर पर टीम इंडिया को 7वां झटका लगा। पेसर मार्को यानसेन ने कुलदीप यादव को कैच आउट कराया। कुलदीप 1 रन ही बना सके।
जडेजा 27 रन बनाकर आउट
भारतीय टीम ने 171 के स्कोर पर अपना 6वां विकेट भी गंवा दिया। रवींद्र जडेजा 45 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर साइमन हार्मर ने जडेजा को LBW आउट किया।
इंडिया की आधी टीम आउट
153 के स्कोर पर इंडिया की आधी टीम आउट हुई। ध्रुव जुरेल के रुप में पांचवां झटका लगा। स्पिनर साइमन हार्मर ने अपनी ही बॉल पर कैच लेकर जुरेल को आउट किया। जुरेल ने 14 बॉल पर 14 रन बनाए। इसके बाद भारतीय टीम ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बढ़त भी बना ली है।
टेस्ट में 4000 रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले प्लेयर
इयान बॉथम - (5200 रन, 383 विकेट)
कपिल देव - (5248 रन, 434 विकेट)
डेनियल विटोरी - (4531 रन, 362 विकेट)
रवींद्र जडेजा - (4000* रन, 338 विकेट)
टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय
91 - ऋषभ पंत
90 - वीरेंद्र सहवाग
88 - रोहित शर्मा
80 - रवींद्र जडेजा
78 - महेंद्र सिंह धोनी
लंच तक इंडिया 138/4
दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 138 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 5 और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल (12), वॉशिंगटन सुंदर (29), केएल राहुल (39) और ऋषभ पंत (27) आउट हो चुके हैं। जबकि शुभमन गिल 4 रन बनाकर रिटायर्ड नॉटआउट हैं। उन्हें गर्दन में दर्द है।
चौथा विकेट गिरा, पंत भी आउट
भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम ने 132 के स्कोर पर चौथा विकेट भी गंवा दिया है। ऋषभ पंत 24 बॉल पर 27 रन बनाकर विकेटकीपर काइल वेरेन के हाथों कैच आउट हुए। उनका विकेट कॉर्बिन बॉश ने लिया।
भारत को तीसरा झटका, राहुल भी आउट
109 के स्कोर भारतीय टीम को तीसरा बड़ा झटका लगा। केएल राहुल 119 बॉल पर 39 रन बनाकर कैच आउट हुए। स्पिनर केशव महाराज की बॉल पर मार्करम ने उनका कैच लिया।
इंडिया का दूसरा विकेट गिरा, सुंदर आउट
दूसरे दिन भारतीय टीम को 75 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर 82 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हुए। साइमन हार्मर की बॉल पर एडेन मार्करम ने सुंदर का कैच लिया।
इंडिया का स्कोर 50 के पार
भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर 27 ओवर में 50 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 और वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 32 रन की पार्टनरशिप हुई।
दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल के 4 हजार रन पूरे
टीम इंडिया ने पहले दिन खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 37 रन बनाए थे। दूसरे दिन यहीं से खेल शुरू हुआ। केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। पहला ओवर मार्को यानसन ने किया। इसमें राहुल ने चौका लगाते हुए टेस्ट में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं।
मैच में भारतीय प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह।
मैच में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11:
एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, टोनी डी जॉर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश और वियान मुल्डर।
भारत में टेस्ट रिकॉर्ड
कुल सीरीज: 19
इंडिया ने जीतीं: 11
अफ्रीका ने जीतीं: 5
ड्रॉ: 3
इंडिया-अफ्रीका के बीच टेस्ट रिकॉर्ड
कुल टेस्ट: 44
इंडिया ने जीते: 16
अफ्रीका ने जीते: 18
ड्रॉ: 10
टेस्ट में दोनों टीमों का पलड़ा बराबर
ओवरऑल टेस्ट मुकाबलों में रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबर ही नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 44 टेस्ट हुए, जिसमें से इंडिया ने 16 और अफ्रीका ने 18 मैच जीते। भारत में आकर अफ्रीकी टीम कमजोर नजर आती है। उसने 19 में से 5 ही टेस्ट जीते हैं। 11 में इंडिया को जीत मिली।
भारत में टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 7
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 1
ड्रॉ: 2
इंडिया-अफ्रीका टेस्ट सीरीज हेड-टू-हेड
कुल सीरीज: 16
इंडिया ने जीतीं: 4
अफ्रीका ने जीतीं: 8
ड्रॉ: 4
दोनों टीम के बीच यह 8वीं टेस्ट सीरीज
टीम इंडिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज फरवरी 2000 में जीती थी। तब 2 टेस्ट की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यह अफ्रीकी टीम की भारत में दूसरी ही टेस्ट सीरीज थी। पहली सीरीज नवंबर 1996 में हुई थी, जिसमें इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 7 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 सीरीज जीती हैं। अफ्रीकी टीम को सिर्फ एक सीरीज में जीत मिली। दो सीरीज ड्रॉ रहीं। इस बार दोनों टीमों के बीच 8वीं बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंडिया और अफ्रीका के बीच अब तक 16 बाइलेटरल टेस्ट सीरीज खेली गईं। इसमें इंडिया ने 4 और अफ्रीका ने 8 सीरीज जीती हैं। 4 सीरीज ड्रॉ खेली गईं।
राहुल और वॉशिंगटन करेंगे की खेल की शुरुआत
आज मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया एक विकेट पर 37 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। केएल राहुल 13 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। यह दोनों प्लेयर ही खेल की शुरुआत करेंगे।
भारत 122 रन से पीछे
पहली पारी में भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करने उतरे थे। शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। जायसवाल 12 रन पर यानसन को विकेट दे बैठे। पहली पारी में भारतीय टीम अब भी 122 रन पीछे है।
अफ्रीका ने पहली पारी में बनाए 159 रन
साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। टीम के लिए ऐडन मार्करम ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। इसके अलावा रियान रिकल्टन 23, वियान मुल्डर 24 रन बनाकर आउट हुए। कार्बिन बॉस 3 रन, मार्को यानसन 0 और विकेटकीपर काइल वेरिने 16 रन पर बना पाए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी सिर्फ 3 रन पर आउट हो गए।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट पेसर जसप्रीत बुमराह ने लिए। उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा कुलदीप और सिराज को दो-दो विकेट मिले। एक सफलता अक्षर पटेल को मिली।
दूसरे दिन का खेल जल्द ही शुरू होगा
इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीकी टीम 159 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन का खेल जल्द ही शुरू होने वाला है।

