WCL में कल भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान: ऑर्गेनाइजर्स ने अफरीदी को लीग से बाहर किया, 2-3 भारतीयों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया
Published: Updated:
2 min read

WCL 2025 में इंडिया चैम्पियंस की कप्तानी युवराज सिंह और पाकिस्तान चैम्पियंस टीम की कप्तानी मोहम्मद हफीज संभाल रहे हैं। (x/@WclLeague)
इंग्लैंड में वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) लीग खेली जा रही है। कल (20 जुलाई) भारतीय टीम का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। लीग में इंडिया चैम्पियंस टीम की कप्तानी सिक्सर किंग युवराज सिंह संभाल रहे हैं। जबकि शाहिद अफरीदी टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में पाकिस्तान चैम्पियंस टीम की कप्तानी मोहम्मद हफीज के पास है।
इस लीग में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके प्लेयर ही खेलते हैं। हालांकि इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आई है कि टीम इंडिया से भी 2-3 खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। प्लेयर्स के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
Led by Yuvraj Singh and powered by stars like the Pathan brothers, Shikhar Dhawan & Harbhajan Singh, India Champions are on a mission to fight for their crown 👑
— FanCode (@FanCode) July 16, 2025
How far will they go this time?#WorldChampionshipOfLegends pic.twitter.com/kj9vkGKaR3
स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव मैच देख सकते हैं
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 जुलाई को हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने इंग्लैंड चैम्पियंस को 5 रन से हराया था। इंडिया टीम में युवी के अलावा शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, यूसुफ पठान और इरफान पठान भी हैं।
पाकिस्तान चैम्पियंस टीम की कप्तानी हर बार शाहिद अफरीदी संभालते आए हैं। मगर हाल ही में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अफरीदी ने कई विवादास्पद बयान दिए थे। कश्मीर को लेकर भी वे पहले भी कई विवादित बयान देते रहे हैं। ऐसे में ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें इस लीग से बाहर कर दिया है।
टीवी पर इंडिया-पाकिस्तान समेत लीग के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स सभी मुकाबले फैनकोड एप और WCL की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
WCL 2025 के लिए दोनों स्क्वॉड
भारतीय टीम: शिखर धवन, सुरेश रैना, अंबाति रायुडू, गुरकीरत सिंह मान, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), हरभजन सिंह, पीयूष चावला, विनय कुमार, सिद्दार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन और वरुण आरोन।
पाकिस्तानी टीम: सोहेब मकसूद, मिस्बाह-उल-हक, आसिफ अली, शरजील खान, यूनुस खान, शोएब मलिक, अब्दुल रज्जाक, कामरान अकमल, सरफराज अहमद, आमेर यामीन, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, वहाब रियाज और सईद अजमल।

