इंडिया ने पाकिस्तान को लगातार चौथी बार हराया: इस बार भी नो हैंडशेक; दीप्ति 354 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली दूसरी बॉलर
Published: Updated:
1 min read

स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जीत से आगाज किया। टीम का पहला मैच रविवार (14 जून) को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ, जिसे 64 रन से जीत लिया। यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में हुआ। मैच में ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लिए। वे 354 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली दूसरी बॉलर भी बनी हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में भारतीय महिला टीम की यह लगातार चौथी जीत है। वैसे ओवरऑल दोनों टीम के बीच 17 मैच हुए, जिसमें से इंडिया ने 14 जीते और सिर्फ 3 ही हारे हैं।
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने 171 रन का टारगेट सेट किया। जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर में 106 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में टॉस के दौरान और मैच के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हैंडशेक नहीं किया।
इंडिया का अगला मैच 17 जून को
इस वुमन्स वर्ल्ड कप में अब भारतीय टीम का अगला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ है। यह मुकाबला 17 जून को लीड्स में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से ही होगा।
टीम इंडिया 64 रन से जीती
171 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान टीम 17 ओवर में 106 रन पर ही सिमट गई। ओपनर मुनीबा अली ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बैटर 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। भारतीय टीम के लिए ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए। श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला। इस तरह इंडिया ने 64 रन से मैच अपने नाम किया।
वुमन्स क्रिकेट में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
355 - झूलन गोस्वामी (भारत)
354* - दीप्ति शर्मा (भारत)
335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
332 - एलिस पेली (ऑस्ट्रेलिया)
327 - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
318 - शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)
छठवां विकेट, नतालिया आउट
79 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम ने छठवां विकेट भी गंवा दिया। श्री चरणी ने नतालिया परवेज को पवेलियन भेजा। नतालिया ने 13 बॉल पर 7 रन बनाए। हरमन ने उनका कैच लिया।
5वां विकेट, फातिमा आउट
77 के स्कोर पर पाकिस्तान की आधी टीम सिमट गई। शेफाली वर्मा ने कप्तान फातिमा सना को पवेलियन भेजा। फातिमा खाता भी नहीं खोल सकीं। मंधाना ने उनका कैच लिया।
चौथा विकेट, मुनीबा रनआउट
75 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया। दीप्ति शर्मा ने ओपनर मुनीबा अली को रनआउट किया। मुनीबा ने 35 बॉल पर 41 रन बनाए।
लगातार दो ओवर में 2 विकेट
पाकिस्तान ने 58 के स्कोर पर तीसरा विकेट भी गंवा दिया है। 7वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने आयशा जफर को कैच आउट कराया। इसके बाद 8वें ओवर में श्री चरणी ने सायरा जबीन को कैच आउट कराया। पहला कैच मंधाना और दूसरा हरमन ने लिया।
पहला विकेट, फिरोजा आउट
38 के स्कोर पर पाकिस्तान टीम ने पहला विकेट गंवाया। दीप्ति शर्मा ने ओपनर गुल फिरोजा को पवेलियन भेजा। गुल 12 रन बनाकर भारती फूलमाली के हाथों कैच आउट हुईं।
पाकिस्तान की तेज शुरुआत
171 रन के टारगेट के जवाब में पाकिस्तान टीम की शुरुआत तेज हुई। मुनीबा अली और गुल फिरोजा ने ओपनिंग में मोर्चा संभाला है। दोनों ने मिलकर 3 ओवर में बगैर विकेट के 25 रन बना दिए हैं।
टीम इंडिया 170/6, मंधाना की फिफ्टी
मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 18 रन पर टीम ने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 64 बॉल पर 91 रन की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला।
मंधाना ने 44 बॉल पर 68 रन की पारी खेली, जिसमें 2 सिक्स और 9 चौके लगाए। हरमन ने 35 बॉल पर 36 रन बनाए। आखिर में ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन के तेज पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बैटर नहीं चल सका। पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए। तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने 1-1 सफलता हासिल की।
5वां विकेट, हरमन आउट
123 के स्कोर पर भारतीय टीम को पांचवां झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 35 बॉल पर 36 रन बनाकर आउट हुईं। पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की बॉल पर नतालिया परवेज ने उनका कैच लिया।
इंडिया के 4 बॉल में दो विकेट
भारतीय टीम ने 4 बॉल में दो विकेट गंवा दिए हैं। 14वें ओवर की 5वीं बॉल पर स्मृति मंधाना आउट हुईं। उन्होंने 44 बॉल पर 68 रन बनाए। यह विकेट रमीन शमीम ने लिया। फिर 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर भारती फूलमाली 1 रन बनाकर आउट हुईं। यह विकेट सादिया इकबाल ने लिया।
मंधाना की 34 बॉल पर फिफ्टी
स्मृति मंधाना ने 34 बॉल पर फिफ्टी लगाई। इस पारी में उन्होंने 1 सिक्स और 7 चौके लगाए। साथ ही कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ फिफ्टी की पार्टनरशिप की। दोनों क्रीज पर हैं।
मंधाना-हरमन के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप
स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 बॉल पर फिफ्टी की पार्टनरशिप हुई। फिलहाल, भारतीय टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।
दूसरा विकेट, जेमिमा आउट
18 के स्कोर पर भारतीय टीम ने दूसरा विकेट भी गंवा दिया। जेमिमा रोड्रिग्स 7 बॉल पर 1 रन बनाकर आउट हुईं। तस्मिया रुबाब की बॉल पर नतालिया परवेज ने उनका कैच लिया।
पहले ओवर में विकेट, शेफाली आउट
भारतीय टीम की बैटिंग शुरू हो गई है। ओपनिंग में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाला। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर स्पिनर सादिया इकबाल ने किया। शेफाली ने पहली बॉल पर सिक्स लगाकर खाता खोला। ओवर की 5वीं बॉल पर शेफाली (6) आउट हुईं। विकेटकीपर मुनीबा अली ने उनका कैच लिया।
इंडिया की प्लेइंग XI:
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी और क्रांति गौड़।
पाकिस्तान की प्लेइंग XI:
गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल।
इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी, नो हैंडशेक
मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टॉस के दौरान पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना से हैंडशेक नहीं किया।

IND Vs PAK वुमन्स टी20 हेड-टू-हेड
वुमन T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच खेले गए। इनमें से 13 मैच भारतीय टीम ने जीते। पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत सका। यह सभी मैच एशिया कप और T20 वर्ल्ड कप में ही खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई।
वहीं वुमन्स T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारतीय टीम ने 6 मैच जीते। पाकिस्तान को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली।

किसने सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतीं
ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने 1-1 बार ट्रॉफी अपने नाम की। इनके अलावा कोई दूसरी टीम खिताब नहीं जीत सकी। इस बार भारतीय टीम दावेदार मानी जा रही है।
इंडिया एक बार रनरअप रही
2009 से वुमन्स टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तान टीम एक भी बार सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है। दूसरी ओर इंडिया ने 5 बार सेमी और एक बार फाइनल खेला है। 2020 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 85 रन से हराया था।
पिच रिपोर्ट
इस मैच के दौरान 24,803 दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम हाउसफुल रहने वाला है। यहां की पिच बैलेंस्ड मानी जाती है। यानी यहां बैटर और बॉलर्स के बीच संतुलन रहेगा। तेज गेंदबाज यदि लाइनलेंथ पर फोकस करें तो उन्हें काफी मदद मिलेगी। स्पिनर्स को मिडिल के ओवर्स में अच्छा टर्न और ग्रिप मिलेगी।
बैटर्स यदि पिच पर टिके रहे और शुरुआत में संभलकर खेले तो उन्हें भी काफी मदद मिलेगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा यहां की पिच धीमी होती है, ऐसे में बैटर्स को थोड़ा संभलना होगा।
मौसम का हाल
Accuweather के मुताबिक, बर्मिंघम में आज बारिश की आशंका सिर्फ 10% है। तापमान अधिकतम 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। हवाओं की गति 33 km/h रहने का अनुमान है।
यह मैच कहां देख सकेंगे
इस टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। जबकि ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी। यानी मोबाइल यूजर्स जियो हॉटस्टार पर यह मैच देख सकेंगे।
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ताकत
भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम में एक्सपीरिएंस प्लेयर्स के साथ कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसी प्लेयर टीम की बैटिंग और ऑलराउंड डिपार्टमेंट को स्ट्रांग करेंगी।
वहीं, बॉलिंग में रेणुका ठाकुर, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव पर जिम्मेदारी होगी। हालांकि, अमनजोत कौर और काशवी गौतम चोट की वजह से सिलेक्शन के लिए अवेलेबल नहीं थीं।
पाकिस्तान टीम में 5 नए चेहरे
पाकिस्तान टीम में इस बार 5 प्लेयर पहली बार वुमन्स T20 वर्ल्ड कप खेलती नजर आएंगी। इनमें एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, साइरा जबीन और तास्मिया रुबाब शामिल हैं।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, ऐमन फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रामीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
बैकअप प्लेयर: अंबर कायनात, मोमिना रियासत, सदफ शम्स, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्मे हानी।
IND Vs PAK मैच थोड़ी देर में
वुमन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रहा है। थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं।
वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी फातिमा सना के पास है। हालांकि वे मैच से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गई हैं। उनके घुटने में बॉल लगी थी। अब देखना होगा कि आज मैच खेलती हैं या नहीं।

