इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में 4 बदलाव: स्टोक्स बाहर, ओली पोप को कप्तानी; आर्चर-कार्स और डॉसन भी नहीं खेलेंगे, टंग-बेथेल XI में
Published: Updated:
2 min read

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सीरीज के 4 टेस्ट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 72 रन देकर 5 विकेट भी लिए थे। (ECB)
भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले 5वें टेस्ट मैच के लिए एक दिन पहले (30 जुलाई) इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 जारी कर दी है। इसमें 4 बड़े बदलाव हुए हैं। कंधे में चोट के कारण कप्तान बेन स्टोक्स मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओली पोप कमान संभालेंगे।
इसके अलावा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स के साथ स्पिनर लियाम डॉसन को भी बाहर कर दिया गया। उनकी जगह इंग्लैंड ने जैकब बेथेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
बेथेल छठे नंबर पर बैटिंग करेंगे। उनके अलावा नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग एक बार फिर प्लेइंग-11 में जगह मिली है। जबकि सरे के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन और जेमी ओवर्टन को भी टीम में जगह मिली है।
Ben Stokes will miss out on the final Test of the series with a right shoulder injury ❌
— England Cricket (@englandcricket) July 30, 2025
And we've made four changes to our side 👇
स्टोक्स ने 17 विकेट लिए, 304 रन भी बनाए
दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। इसका आखिरी और निर्णायक मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। फिलहाल, इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सीरीज के 4 टेस्ट में सबसे ज्यादा 17 विकेट लिए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 72 रन देकर 5 विकेट भी लिए थे। स्टोक्स ने बैटिंग में भी कमाल दिखाया और इसी चौथे टेस्ट में 141 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 7 पारियों में 304 रन बनाए। इस दौरान 1 शतक लगाया है।
ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जोश टंग।

