1-2 से पिछड़कर सीरीज में टीम इंडिया की वापसी: टेस्ट इतिहास में दो बार किया ऐसा, वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया को चौथा मैच हराया था
Published: Updated:
3 min read

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे है। बतौर कप्तान शुभमन गिल की यह पहली टेस्ट सीरीज है। (Instagram)
टेस्ट इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ दो ही बार ऐसा कर सकी है, जब उसने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ने के बाद चौथा मैच जीता है। हालांकि दोनों ही बार टीम इंडिया सीरीज नहीं जीत सकी थी। हर बार उसे 5वें यानी निर्णायक टेस्ट में हार मिली। टीम इंडिया ने यह वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
सबसे पहले 1974-75 में हुआ था, जब वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी। उस दौरान कैरेबियन टीम ने शुरुआती 3 टेस्ट के बाद सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली थी। फिर मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चेन्नई में हुआ चौथा टेस्ट जीता और सीरीज बराबर की। हालांकि पांचवें टेस्ट में वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की और सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी वापसी
दूसरी बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1977-78 की सीरीज में यह दमदार वापसी की थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में हुई इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई थी। चौथा टेस्ट सिडनी में हुआ, जिसे बिशन सिंह बेदी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने जीता। यहां सीरीज 2-2 से बराबर हुई। मगर 5वां टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता और सीरीज अपने नाम की।
अब मौजूदा समय में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत 5 टेस्ट की सीरीज खेली जा रही है। इसमें इंग्लैंड टीम इस समय 2-1 से आगे है।
— BCCI (@BCCI) July 22, 2025
इंग्लैंड एक ही बार इस तरह सीरीज हारा
अब सीरीज का चौथा मुकाबला आज (23 जुलाई) से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि भारतीय टीम यह टेस्ट जीतती है, तो तीसरी बार वापसी करेगी। हालांकि टीम इंडिया 5वां टेस्ट जीतती है, तो वह सीरीज पर कब्जा लेगी। यदि ऐसा होता है तो यह इतिहास में पहली बार (5 टेस्ट की सीरीज में) होगा।
5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे रहने के बाद इंग्लैंड ने इतिहास में एक ही बार सीरीज गंवाई है। यह 1936-37 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। तब इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। यह इंग्लिश टीम शुरुआती 3 टेस्ट के बाद सीरीज में 2-1 से आगे थी। मगर सर डॉन ब्रैडमैन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 3 टेस्ट जीतकर 3-2 से सीरीज छीन ली थी। इंग्लैंड की पहली बार इस तरह हार हुई।
अब यदि भारतीय टीम मौजूदा सीरीज के आखिरी दो टेस्ट जीत लेती है, तो वह भी सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमा लेगी। फिर इंग्लैंड के खिलाफ इंडिया ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

