मैनचेस्टर में भारतीय प्लेइंग-11: टीम इंडिया में 5 बैटर और 6 बॉलर, करुण-रेड्डी और आकाश बाहर; कम्बोज का डेब्यू
Published: Updated:
2 min read

अंशुल कम्बोज ऑलराउंडर हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद फिफ्टी भी लगाई है। 24 मैच में उन्होंने 486 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 छक्के और 58 चौके लगाए। (BCCI)
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। मैनचेस्टर में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बड़े बदलाव हुए हैं।
टीम मैनेजमेंट ने बैटर करुण नायर, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और तेज गेंदबाज आकाश दीप को बाहर कर दिया है। उनकी जगह बैटर साई सुदर्शन, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और अंशुल कम्बोज को जगह मिली है।
नीतीश और आकाश दोनों चोटिल
अंशुल का यह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू मैच भी है। अंशुल ऑलराउंडर हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नाबाद फिफ्टी भी लगाई है। 24 मैच में उन्होंने 486 रन बनाए हैं। इस दौरान 22 छक्के और 58 चौके लगाए। नीतीश और आकाश दीप चोट के कारण मैच से बाहर हुए हैं। जबकि करुण नायर को खराब प्रदर्शन के चलते प्लेइंग-11 से बाहर किया है।
आकाश दीप को जांघ में हल्की चोट (ग्रोइन निगल) है। इस कारण वे इस मैच में नहीं खेल पाए। जबकि नीतीश को जिम सेशन के दौरान रविवार (20 जुलाई) को घुटने में चोट लगी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लिगामेंट इंजरी है।
Here's #TeamIndia's Playing XI for the Fourth Test 🙌
— BCCI (@BCCI) July 23, 2025
Anshul Kamboj makes his Debut 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/L1EVgGu4SI#ENGvIND pic.twitter.com/bR2QO2eT8H
खराब प्रदर्शन के कारण करुण बाहर
करुण की 8 साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई थी। मगर वे शानदार खेल नहीं दिखा सके। करुण ने इस सीरीज के शुरुआती तीनों टेस्ट खेले, जिसकी 6 पारियों में 131 रन बनाए। उनका औसत भी बेहद खराब 21.83 का रहा। वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके।
चौथे टेस्ट में इंडिया-इंग्लैंड की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की टीम: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वॉक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।

