मैनचेस्टर टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे ऋषभ पंत : जुरेल कीपिंग करेंगे; BCCI ने कहा था- जरूरत हुई तो बैटिंग करेंगे पंत, वो बल्लेबाजी के लिए उतरे
Published:
3 min read

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन अंगूठे में फ्रेक्चर के बावजूद पंत दूसरे दिन बैटिंग के उतरे। (फोटो क्रेडिट BCCI)
BCCI ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन इंजर्ड हुए विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का फिटनेस अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक- पंत इस टेस्ट में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह विकेट के पीछे जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल निभाएंगे। BCCI के मुताबिक- अगर टीम को जरूरत हुई तो पंत बैटिंग के लिए आ सकते हैं। इसी के तहत वो दूसरे दिन बैटिंग करने पहुंचे। हालांकि, उन्हें दौड़ने में काफी दिक्कत हो रही थी।
इसके पहले कहा गया था कि पंत पांच टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हो गए हैं। चौथे टेस्ट के पहले दिन पंत को क्रिस वोक्स की यॉर्कर बाएं पैर के अगूंठे पर लगी थी। इसका स्कैन किया गया तो फ्रैक्चर निकला।
पंत तीसरे टेस्ट के दौरान भी इंजर्ड हुए थे। तब उनके हाथ की उंगली में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- पंत कम से कम 6 हफ्ते मैदान से दूर रहेंगे। इसके बाद उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी NCA जाना होगा।
पैर में सूजन
बाॅल लगने के बाद पंत काफी दर्द में दिखे और मैदान पर ही लेट गए। तुरंत फिजियो मैदान में आए और कुछ देर बाद उन्हें गोल्फ कार्ट में बिठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। टीवी पर साफ दिखा कि उनके पैर में सूजन आ गई है। हल्का सा कट भी नजर आया।
37 रन पर रिटायर हुए पंत
चोट लगने से पहले पंत ने 37 रन की पारी खेली। वह एक बार फिर टीम को संभालते दिख रहे थे, लेकिन इंजरी ने नई मुश्किल खड़ी कर दी। उनकी चोट टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है, क्योंकि नीतीश रेड्डी और आकाशदीप पहले ही इस टेस्ट से बाहर हैं। अर्शदीप भी फिट नहीं हैं।
लॉर्ड्स में भी इंजर्ड हुए थे
इस दौरे में लगातार दूसरी बार यह हुआ जब पंत इंजर्ड हुए। लॉर्ड्स में खेल गए तीसरे टेस्ट में भी पंत को इंजरी हुई थी। तब उनको उंगली में चोट लगी थी। वह विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे। हालांकि उन्होंने बैंटिग की थी।
टीम इंडिया का पहले दिन स्कोर
मैनचेस्टर के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने 94 रन पार्टनरशिप की। कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साईं सुदर्शन ने टीम को संभाला और 61 रन की पारी खेली। यशस्वी ने 58 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर था 264 पर 4 विकेट। शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

