टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा: ऋषभ पंत की जगह जगदीशन शामिल; पहले ईशान किशन को भेजे जाने के कयास थे
Published:
3 min read

ऋषभ पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर-बल्लेबाज एन जगदीशन को इंडिया टीम में कवर के तौर पर शामिल करने का फैसला किया है।(सोर्स:सोशल मीडिया)
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पैर में बॉल लगने से फ्रेक्चर हो गया। इसके बावजूद वो दूसरे दिन लंगड़ाते हुए बैटिंग के लिए पहुंचे और 54 रन बनाए। BCCI ने गुरुवार को दो बार पंत का फिटनेस अपडेट दिया। इसमें कहा गया कि पंत इस टेस्ट में कीपिंग नहीं कर पाएंगे। हालांकि, अगर टीम के लिए जरूरी हुआ तो बैटिंग करेंगे। यही वजह है कि पहलने दिन इंजर्ड होने के बाद भी वे दूसरे दिन बैटिंग के लिए पहुंचे। पंत करीब 6 से 8 हफ्ते मैदान से दूर रहेंगे। इसके बाद वो नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कैंप अटैंड करेंगे।
पंत की गैरमौजूदगी में उनके दूसरे कवर के तौर पर BCCI ने तमिलनाडु के विकेटकीपर-बैटर एन. जगदीशन को बुलाया है। हालांकि, पहले ही ध्रुव जुरेल टीम के साथ हैं और वो ही मैनचेस्टर में विकेटकीपिंग करेंगे।
फ्रैक्चर भी कन्फर्म
मैच के पहले दिन पंत को उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद स्कैन में पता चला कि उनके पैर की उंगलियों और टखने के बीच की हड्डी में फ्रैक्चर है। चोट इतनी ज्यादा थी कि उनके पैर से खून भी निकलता देखा गया और सूजन भी साफ नजर आ रही थी। इसके बावजूद पंत ने मैदान पर उतरकर टीम के लिए बल्लेबाजी की।
मैनचेस्टर टेस्ट पंत के पैर में चोट लगी थी। इसके बावजूद पंत दूसरे दिन मैदान पर उतरे और 54 रन की पारी खेली। आउट होकर लौटते वक्त दर्शकों ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। (सोर्स: BCCI)जगदीशन की एंट्री
कुछ मीडिया हाउस ने गुरुवार को खबर दी थी कि BCCI सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित आगरकर ने झारखंड के लेफ्ट हैंडर बैटर और विकेटकीपर ईशान किशन से कॉन्टेक्ट किया है और ईशान जल्द ही इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं। हालांकि, शुक्रवार को साफ हो गया कि ईशान के बजाए जगदीशन को बुलाया गया है। तमिलनाडु डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा IPL से भी उन्हें पहचान मिली है।
दूसरे मैच का स्कोर
दूसरे दिन जब भारत का स्कोर 314/6 था और शार्दुल ठाकुर आउट हुए, तब पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। उन्होंने 54 रन बनाए और भारत को पहली पारी में 358 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स को 5 और अर्चार को 3 विकेट मिले।
जवाब में इंग्लैंड टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 225 रन बना लिये। सलामी जोड़ी ने 166 रन की पार्टनरशिप की बेन डकेट ने 94 और जैक क्राॅली ने 84 रन की पारी खेली। जो रुट 11 ओली पोप 20 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।
जगदीशन का फर्स्ट क्लास का रिकॉर्ड
मैच :52
रन :3373
एवरेज:47.50
बेस्ट : 321
सेंचुरी: 10
फिफ्टी- 14

