लॉर्ड्स टेस्ट-737: चोटिल ऋषभ पंत की जगह जुरेल ने की विकेटकीपिंग, मगर बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे; जानिए क्या कहते हैं ICC के नियम
Published: Updated:
3 min read

ऋषभ पंत। (सोर्स ANI)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ ले चुका है। इसी बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका तब लगा जब उप कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए। पंत ने पिछले दो टेस्ट मैचों में 342 रन बनाकर टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
लॉर्ड्स टेस्ट के पहले ही दिन पंत की उंगली में चोट लगी। इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। हालांकि 3 विकेट के बाद पंत बैटिंग के लिए उतरे और दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 19 रन पर नाबाद रहे। मगर सवाल ये है कि पंत चोटिल होते तो क्या उनकी जगह जुरेल बल्लेबाजी कर पाते या नहीं? जानिए ICC के नियम इस पर क्या कहते हैं।
क्या जुरेल बल्लेबाजी कर सकेंगे?
नहीं, बिलकुल नहीं। ICC के नियम स्पष्ट हैं कि सिर्फ वही खिलाड़ी बल्लेबाजी कर सकता है जो टॉस के समय प्लेइंग-11 की शीट में शामिल रहा है। भले ही कोई और खिलाड़ी उसकी जगह फील्डिंग कर रहा हो, लेकिन बल्लेबाजी उसी को करनी होगी। ऐसे में अगर पंत दोबारा मैदान पर नहीं लौटते भारतीय टीम को 10 बल्लेबाज के साथ ही खेलना पड़ता।
ट्रायल के तौर पर लागू होगा नया नियम
ICC अक्टूबर 2025 से घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में एक नया नियम ट्रायल के तौर पर शुरू करने जा रही है। इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगती है, तो उसकी जगह एक सब्स्टिट्यूट मिलेगा। यह फील्डिंग के साथ बल्लेबाजी और गेंदबाज भी कर सकेगा। हालांकि ये नियम अभी टेस्ट मैचों में लागू नहीं है।
BCCI की तरफ से एक अच्छी खबर भी सामने आई है। बताया गया है कि पंत की चोट गंभीर नहीं है। मगर वे अब भी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट की मानें तो पंत बैटिंग के लिए आ सकते हैं।
कैसे लगी पंत को चोट
लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद जसप्रीत बुमराह की एक गेंद पर पंत विकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हुए थे। बॉल इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के पैड्स का किनारा लेकर निकली थी। इसे कैच करने के दौरान बॉल सीधे ऋषभ पंत के लेफ्ट हैंड की फिंगर पर लगी।
फिजियो ने मैदान पर ट्रीटमेंट किया। पंत ने थोड़ी और विकेटकीपिंग की, लेकिन फिर दर्द बढ़ने पर मैदान छोड़ दिया। मेडिकल टीम ने बताया कि पंत का नाखून डैमेज हुआ है। फैक्चर नहीं आया है।

